Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs ENG 2nd Test | क्राउली के LBW पर इंग्लैंड के कप्तान ने जताई नाराजगी, बोले- इस बार तकनीक से सह…
  • SPORTS

IND vs ENG 2nd Test | क्राउली के LBW पर इंग्लैंड के कप्तान ने जताई नाराजगी, बोले- इस बार तकनीक से सह…

News Chakra February 5, 2024
IND-vs-ENG-2nd-Test-क्राउली-के-LBW-पर.webp

ben Stokes on Zak Crawley LBW ind vs eng 2nd test

Loading

विशाखापत्तनम: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) का मानना है कि दूसरे टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को भारत खिलाफ उनके सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली को ‘डीआरएस’ की तकनीक में गलती के कारण पगबाधा आउट होना पड़ा। इस मैच की दोनों पारियों में 76 और 73 रन का योगदान देने वाले क्राउली इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज साबित हुए।  क्राउली ने अपनी पारी के दौरान धैर्य और आक्रमण का शानदार मिश्रण दिखाया लेकिन लंच से पहले कुलदीप यादव की गेंद पर पगबाधा करार दिये गये। मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया था लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के ‘डीआरएस’ लेने के बाद उन्हें आउट करार दिया गया। 

कुलदीप की दिन की पहले ओवर की आखिरी गेंद मिडिल स्टंप के सामने टप्पा खाने के बाद लेग स्टंप की ओर टर्न कर रही थी। डीआरएस में गेंद लेग स्टंप से टकराते दिखी लेकिन स्टोक्स इससे सहमत नहीं दिखे। स्टोक्स ने कहा, ‘‘ खेल में तकनीक का इस्तेमाल स्पष्ट रूप से मौजूद है। हर किसी को इसके कारणों की समझ है कि यह कभी भी 100% नहीं हो सकता है। इसलिए हमारे पास ‘अंपायर्स कॉल’ है। मुझे लगता है कि इस मौके पर तकनीक ने गलत परिणाम दिया।”

उन्होंने कहा, ‘‘ यह मेरी निजी राय है। मैं अगर, मगर और शायद से भरे खेल में, यह नहीं कहूंगा कि यह हमारी हार का कारण था। मैं सिर्फ यह कह रहा हूं कि मेरी निजी राय यह है कि इस अवसर पर तकनीक गलत हो गई है।” इंग्लैंड के कप्तान ने कहा, ‘‘आप वास्तव में उन चीजों के साथ बहुत कुछ नहीं कर सकते जो बीत चुकी हैं और चली गई हैं। एक निर्णय लिया जा चुका है, और आप वास्तव में उस निर्णय को पलट नहीं सकते जो लिया जा चुका है।”

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि टीम के कुछ खिलाड़ी बीमार हैं। यह पता चला है कि सोमवार को बल्लेबाजी करने वाले बेन फॉक्स, ऑली पोप और टॉम हार्टले पूरी तरह से फिट नहीं थे। उन्होंने कहा, ‘‘ कुछ खिलाड़ी आज सुबह उठने के बाद से अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। जब सभी में एक जैसे लक्षण हों तो आप समझ जाते हैं कि कुछ घटित हो रहा है। हमारे खिलाड़ी शायद वायरस से संक्रमित है। यह हालांकि परिणाम या किसी भी चीज़ के लिए कोई बहाना नहीं है।”

स्टोक्स ने कहा कि सोमवार को बल्लेबाजी के लिए उतरने से पहले जो रूट अपनी दाहिनी छोटी उंगली की चोट को लेकर काफी बेहतर महसूस कर रहे थे। रूट रविवार को आखिरी दो सत्र में मैदान पर नहीं उतरे थे इंग्लैंड की टीम अबू धाबी में अपने अभ्यास शिविर के लिए उड़ान भरेगी और राजकोट में तीसरे टेस्ट के लिए 12 या 13 फरवरी को भारत लौटेगी। तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से शुरू होगा। 

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Yashasvi Jaiswal | ‘इस’ वजह से रन बनाने में ‘यशस्वी’ हो रहे हैं जायसवाल, भारतीय बल्लेबाज ने बताया सफ…
Next: S Sreesanth Birthday | 41 साल के हुए क्रिकेट के ‘एंग्री मैन’, 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में शानदार कैच …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image1043042374-17773951634362184541374945958357.jpg
  • Top news

राजस्थान : अभावों में जी रहा मेहनतकश वर्ग आज भी हाशिए पर

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.