Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs ENG 3rd Test | ‘शानदार विकेटकीपिंग लेकिन रन बनाने की जरूरत’, पार्थिव पटेल की भरत को सलाह
  • SPORTS

IND vs ENG 3rd Test | ‘शानदार विकेटकीपिंग लेकिन रन बनाने की जरूरत’, पार्थिव पटेल की भरत को सलाह

News Chakra February 14, 2024
IND-vs-ENG-3rd-Test-शानदार-विकेटकीपिंग-लेकिन-रन.webp

Parthiv Patel on KS Bharat IND vs ENG 3rd Test

केएस भारत पर पार्थिव पटेल (PIC Credit: Social Media)

Loading

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों (IND vs ENG Test Series) में बल्ले से लचर प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज कोना भरत (KS Bharat) को एक और मौका देने की वकालत करते हुए भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने कहा कि आंध्र के इस खिलाड़ी ने विकेट के पीछे अपनी भूमिका शानदार तरीके से निभाई है।   

भरत ने अब तक सात टेस्ट मैच खेले है लेकिन वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। इस बात की संभावना है कि गुरुवार से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में बेहतर बल्लेबाजी के कारण ध्रुव जुरेल को पदार्पण का मौका मिले। भारत के लिए 25 टेस्ट खेलने वाले पार्थिव ने माना कि भारतीय टीम में विकेटकीपर के स्थान को लेकर उथल-पुथल है।  

पार्थिव से ऑनलाइन बातचीत में कहा, ‘‘भरत ने निश्चित तौर पर इस श्रृंखला में अब तक और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में भी (विकेटकीपिंग में) शानदार प्रदर्शन किया है। जहां तक रन बनाने की बात है तो इसमें कोई संदेह नहीं की आप उसके बल्ले से रन चाहते हैं।” इस 38 साल के पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘‘यह कुछ ऐसा है जो नहीं हो पाया है।” 

यह भी पढ़ें

पार्थिव ने कहा कि इन परिस्थितियों में भरत और जुरेल भारत के दो सर्वश्रेष्ठ विकल्प है। उन्होंने कहा, ‘‘आप जो देख रहे हैं वह पेचीदा मामला है। आप बिना किसी संदेह के उनसे रन चाहते हैं। यह टीम प्रबंधन पर निर्भर है। हां, इस समय अस्थिरता है, आप इससे इनकार नहीं कर सकते। लेकिन आपको किसी के भी साथ मौका लेना होगा।” पार्थिव ने हैदराबाद में शुरुआती टेस्ट में कठिन परिस्थितियों में भरत की 41 और 28 रन की पारी की ओर इशारा करते हुए उन्हें एक और मौका देने की वकालत की।  

उन्होंने कहा, ‘‘आपको हालांकि हैदराबाद टेस्ट मैच की पहली पारी में उनके 41 रन को देखना होगा। दूसरी पारी में जब सभी मुख्य बल्लेबाज आउट हो गये थे तब भरत ने अश्विन के साथ मिलकर टीम की उम्मीद जगाई थी।” ईशान किशन के मुद्दे पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह इस मामले में कुछ बोलने से बचना चाहेंगे।  

उन्होंने कहा, ‘‘ यह पूरी तरह से खिलाड़ी पर निर्भर (थकान के नाम पर विश्राम की मांग करना) करता है। किसी को नहीं पता है कि वह किस स्थिति में है। मैं व्यक्तिगत मामलों पर कुछ भी अटकलें लगाने से बचना पसंद करूंगा। यह पूरी तरह से उनका (बीसीसीआई और किशन का) फैसला है।” 

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: WFI Row | भारतीय कुश्ती महासंघ की सदस्यता हुई बहाल, साक्षी और बजरंग ने संजय सिंह पर लगाया ‘ये’ आरोप
Next: T20 World Cup 2024 | टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के हाथ में ही होगी टीम इंडिया की कमान, BCCI सचिव…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image475143743-17768781636408652593363345122324.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के प्रागपुरा सहकार सुपरमार्ट का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia April 22, 2026
image_editor_output_image-1604880280-17768776660095840513482634333571.jpg
  • Top news

पावटा उपजिला अस्पताल का संयुक्त निदेशक डॉ. यदुनाथ सिंह नाथावत ने किया औचक निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia April 22, 2026
image_editor_output_image1944724239-17768766132297461787769328197888.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में स्वैच्छिक रक्तदान: मातृ स्मृति में सेवा का संकल्प

Rajesh Kumar Hadia April 22, 2026
image_editor_output_image-1366217734-17768757351418374277039136951407.jpg
  • Top news

पावटा बार एसोसिएशन में 89.37% रिकॉर्ड मतदान, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए चुनाव

Rajesh Kumar Hadia April 22, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.