Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • India Open 2024 | इंडिया ओपन में धमाल मचाने उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, सात्विक-चिराग पर होगी नज़रें
  • SPORTS

India Open 2024 | इंडिया ओपन में धमाल मचाने उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, सात्विक-चिराग पर होगी नज़रें

News Chakra January 15, 2024
India-Open-2024-इंडिया-ओपन-में-धमाल-मचाने-उतरेंगे.webp

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty India Open 2024

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (PIC Credit: X)

Loading

नई दिल्ली: भारतीय खिलाड़ी (Indian Players) घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर मंगलवार से यहां शुरू हो रहे इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट (India Open 2024) में चमक बिखेरने की कोशिश करेंगे जिसमें सभी की निगाहें सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) और चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) पर टिकी रहेंगी। सात्विक और चिराग ने 2023 में छह खिताब जीते थे जबकि हाल में वह मलेशिया सुपर 1000 टूर्नामेंट (Malaysia Open 2024) में उपविजेता रहे थे। इससे उनसे अपेक्षाएं बढ़ गई हैं।

भारतीय बैडमिंटन संघ का यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट पिछले साल सुपर 750 वर्ग में रखा गया था लेकिन तब भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था और कोई भी दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाया था। इससे पहले 2022 में सात्विक और चिराग ने पुरुष युगल जबकि लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल का खिताब जीता था। भारतीय खिलाड़ी अब पिछले साल के लचर प्रदर्शन को भूल कर उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

सात्विक और चिराग मलेशिया ओपन के फाइनल के संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार गए थे लेकिन वह घरेलू धरती पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सात्विक ने कहा,‘‘हम अपने देश में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। इस टूर्नामेंट के बाद हमारी जीत दर्ज करने की भूख बढ़ी है और हम अपने घरेलू दर्शकों के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं।”

यह भी पढ़ें

पिछले साल सात्विक के चोटिल होने के कारण भारतीय जोड़ी को दूसरे दौर के मैच से पहले हटना पड़ा था, लेकिन इस बार वे पूरी तरह से फिट हैं। पहले दौर में उनका मुकाबला दुनिया के 25वें नंबर के फैंग जेन ली और फैंग चिह ली से होगा। सात्विक और चिराग जहां खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगे वहीं पुरुष एकल में एचएस प्रणय, लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत पर निगाहें टिकी रहेंगी विशेषकर तब जबकि ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू घुटने की चोट के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रही हैं।

मलेशिया में खराब प्रदर्शन करने वाले प्रणय और लक्ष्य को जल्द लय हासिल करनी होगी जबकि पिछले सप्ताह पहले दौर में जोनाथन क्रिस्टी को हराने वाले श्रीकांत उस जीत से प्रेरणा लेने की कोशिश करेंगे। प्रणय और लक्ष्य मलेशिया ओपन के पहले दौर में हार गए थे। इंडिया ओपन में वह क्रमशः चीनी ताइपे के चोउ टीएन चेन और प्रियांशु राजावत के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

श्रीकांत ओलंपिक क्वालीफिकेशन को ध्यान में रखते हुए अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। पहले दौर में उनका सामना हांगकांग के ली चेउक यियू से होगा। प्रणय अभी विश्व रैंकिंग में आठवें नंबर पर हैं और ओलंपिक क्वालीफिकेशन की दौड़ में सबसे आगे हैं। दूसरे स्थान की दौड़ में श्रीकांत और लक्ष्य हैं जिनकी विश्व रैंकिंग अभी क्रमशः 24 और 17 है।

महिला युगल में भी ओलंपिक में जगह बनाने की दौड़ काफी कड़ी हो गई है। इसके लिए अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रैस्टो तथा राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली दौड़ में हैं। अश्विनी और तनीषा पहले दौर में थाईलैंड की राविंडा प्राजोंगजई और जोंगकोलफान कितिथाराकुल से भिड़ेंगी जबकि त्रीसा और गायत्री का सामना जापान की चौथी वरीयता प्राप्त नामी मत्सुयामा और चिहारू शिदा से होगा। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Yashasvi Jaiswal | यशस्वी जायसवाल बोले- अब ‘इन’ चीजों पर करता हूं फोकस, कोच-कप्तान से मिल रहा है सपो…
Next: IND vs ENG Test Series | टेस्ट सीरीज से तीन दिन पहले ही भारत पहुंच जाएगी इंग्लैंड टीम, खास तैयारी के…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1808297100-17711730772276340807588091565417.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र महाशिवरात्रि पर हुआ शिवमय: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Rajesh Kumar Hadia February 15, 2026 0
image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1505028424-17710860146787179504239775337433.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.