Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • India Vs Afghanistan | भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, शिवम दूबे ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पा…
  • SPORTS

India Vs Afghanistan | भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, शिवम दूबे ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पा…

News Chakra January 11, 2024
India-Vs-Afghanistan-भारत-ने-अफगानिस्तान-को-6-विकेट.webp

Shivam Dube and Rinku Singh

Loading

मोहाली. पंजाब के मोहाली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने जीत दर्ज कर ली है। भारत मेहमान टीम को छह विकेट से हराया। इसी के साथ भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है। शिवम दुबे ने भारत की ओर से शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों में 60 रन बनाए।

159 रन का पीछा करने उतरे भारत की शुरुआत खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा पहले ही ओवर में रन आउट हो गए। इसके बाद शुभमन गिल ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले लेकिन वह 23 (12) रन के निजी स्कोर पर मुजीब-उर-रहमान का शिकार हो गए। इसके बाद पारी को तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने आगे बढ़ाया। तिलक ने एक छक्का और दो चौकों की मदद से 26 रन की पारी खेली और गुलबदीन नइब को कैच थमा बैठे।

For his unbeaten 60*(40) in the chase, Shivam Dube is adjudged the Player of the Match 👏👏#TeamIndia win the 1st T20I by 6 wickets 👌👌

Scorecard ▶️ https://t.co/BkCq71Zm6G#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @IamShivamDube pic.twitter.com/mdQYdP8NsQ

— BCCI (@BCCI) January 11, 2024

टीम के तीन विकेट गिरने के बाद दुबे और जितेश शर्मा ने शानदार शॉट्स खेले और पारी को आगे बढ़ाया। जितेश ने पांच चौकों की मदद से 20 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली। इसके बाद रिंकू सिंह ने दुबे के साथ दिया। दुबे 60 रन बनाकर नाबाद रहे। इनमें उनके पांच चौके और दो छक्के शामिल है। वहीं, रिंकी सिंह भी 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

6⃣,4⃣ and Shivam Dube wraps the chase in style 🙌#TeamIndia win by 6 wickets and take a 1-0 lead in the T20I series 👏👏

Scorecard ▶️ https://t.co/BkCq71Zm6G#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @IamShivamDube pic.twitter.com/4giZma4f1u

— BCCI (@BCCI) January 11, 2024

अफगानिस्तान की ओर से मुजीब-उर-रहमान ने दो विकेट लिए। जबकि, अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने एक विकेट चटकाई।

यह भी पढ़ें

इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया। जिसके बाद अफगानिस्तान ने मात्र पांच विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। मोहम्मद नबी ने तीन छक्के और दो चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 के आंकड़े को छू नहीं पाया।

भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और अफगानिस्तान को कंट्रोल में रखा। लेकिन अंतिम पांच ओवरों में अफगानी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और स्कोर को 158 तक पहुंचाया। भारत की ओर से मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। जबकि शिवम दुबे ने एक विकेट चटकाई।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Malaysia Open 2024 | सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत हारकर दूसरे दौर में बाहर
Next: Rohit Sharma Run Out | शून्य पर रन आउट होने के बाद शुभमन गिल पर भड़के रोहित शर्मा, मैदान पर छाया सन्…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1670889614-17733349869456906601426932026753.jpg
  • Top news

पावटा में हॉस्पिटल की रक्त जांच व्यवस्था पर बड़ा सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

Rajesh Kumar Hadia March 12, 2026
image_editor_output_image-771242118-1773332131476441758201466998990.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले से आईएएस में चयनित हिमांशु निमोरिया का अभिनंदन

Rajesh Kumar Hadia March 12, 2026
image_editor_output_image1096555596-17733310426133368423114324266416.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने ली अपराध गोष्ठी

Rajesh Kumar Hadia March 12, 2026
image_editor_output_image1088310220-1773245425292751494278766957670.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर पुलिस ने निभाया भाई का फर्ज, 1.61 लाख का भरा मायरा

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.