Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Malaysia Open 2024 | सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत हारकर दूसरे दौर में बाहर
  • SPORTS

Malaysia Open 2024 | सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत हारकर दूसरे दौर में बाहर

News Chakra January 11, 2024
Malaysia-Open-2024-सात्विक-चिराग-क्वार्टर-फाइनल-में-श्रीकांत-हारकर.webp

सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत हारकर दूसरे दौर में बाहर

Loading

कुआलालम्पुर : भारत के सात्विक साइराज रंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) और चिराग शेट्टी मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को पुरूष युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए जबकि किदाम्बी श्रीकांत दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गए। दुनिया की दूसरे नंबर की जोड़ी सात्विक और चिराग ने फ्रांस के 36वीं रैंकिंग वाले लुकास कोरवी और रोनान लबार को 21-11, 21-18 से हराया । पिछले साल छह खिताब जीतने वाली भारतीय जोड़ी का सामना अब चीन के ही जि तिंग और रेन शियांग यू से होगा । 

पिछले महीने गुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 खिताब जीतने वाली अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी ने वकाना नागाहारा और मायु मात्सुमोतो की जापान की सातवीं वरीय जोड़ी को 21-19, 13-21, 21-15 से हराकर उलटफेर किया और पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का अपना दावा मजबूत किया।

Malaysia Open 2024: Satwik-Chirag Advance To Men’s Doubles Quarterfinals, Srikanth’s Campaign Ends In 2nd Round#SatwiksairajRankireddy #ChiragShetty #MalaysiaOpen2024

— Free Press Journal (@fpjindia) January 11, 2024

 

वहीं श्रीकांत अपनी गलतियों पर काबू नहीं रख सके और हांगकांग के एंग का लोंग एंगस से दूसरे दौर में सीधे गेम में हार गए । कई सहज गलतियों और गलत लाइन कॉल के कारण विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर काबिज श्रीकांत को दुनिया के 20वें नंबर से खिलाड़ी का लोंग से 13-21, 17- 21 से पराजय झेलनी पड़ी । 

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सात्विक और चिराग ने आक्रामक खेल दिखाते हुए पहले ही गेम में 11-2 की बढत बना ली । फ्रांसीसी जोड़ी ने हालांकि स्कोर 12-14 कर दिया । भारतीय जोड़ी का अनुभव यहां काम आया जिसने लगातार सात अंक के साथ पहला गेम जीता।

 

Indian pair of Satwik and Chirag (WR 2) defeated French pair of Lucas Corvee and Ronan Labar (WR 36) by 21-11, 21-18 in the Round of 16 and enters into the Quaterfinal of Malaysia Open 2024.#SatChi#MalaysiaOpen2024 #Badminton pic.twitter.com/Bub15XGaGY

— Indian Sport Center (@IndianSportHome) January 11, 2024

दूसरे गेम में 4-11 से पिछड़ने के बाद सात्विक और चिराग ने जबर्दस्त वापसी करते हुए 16-16 से बराबरी की । इसके बाद अपने प्रतिद्वंद्वी की गलतियों का फायदा उठाकर उन्होंने चार मैच प्वाइंट के साथ गेम और मैच जीता । उधर श्रीकांत की शुरूआत अच्छी रही और एक समय वह 6-1 से आगे चल रहे थे लेकिन फिर उन्होंने गलतियां करनी शुरू की और का लोंग ने लगातार छह अंक लेकर वापसी की। 

पिछले दो मुकाबलों में श्रीकांत ने का लोंग को हराया था लेकिन इस बार लय कायम नहीं रख सके और पहला गेम आसानी से गंवा दिया। दूसरे गेम में एक समय उनके पास 11-10 की बढत थी लेकिन फिर गलतियों से वह उबर नहीं सके ।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Suresh Raina Tips | सुरेश रैना बोले- अफगानिस्तान सीरीज जीतने के लिए रोहित-कोहली-गिल को करना होगा ये …
Next: India Vs Afghanistan | भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, शिवम दूबे ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पा…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1468889794-17771846274065545877008812869151.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 78 साल बाद भी सामाजिक बेड़ियां बरकरार, पुलिस सुरक्षा में निकली दलित दूल्हे की बिंदौरी

Rajesh Kumar Hadia April 26, 2026
image_editor_output_image1590315641-1777002926901409571004643597630.jpg
  • Top news

पावटा के रूपपुरा में भक्ति का संगम: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की गरिमामयी मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-721107422-17769689977952684639818213791491.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम अजीतपुरा में बालाजी मेले की धूम, कुश्ती दंगल में धर्मवीर पहलवान की दमदार जीत

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-578736854-17769683071868971202176585334049.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में घायल नीलगायों को मिला जीवनदान

Rajesh Kumar Hadia April 23, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.