Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IPL 2024 | गुजरात टाइटंस ने की मोहम्मद शमी के स्थान पर रिप्लेसमेंट की घोषणा, मुंबई की और से खेलेगा ‘…
  • SPORTS

IPL 2024 | गुजरात टाइटंस ने की मोहम्मद शमी के स्थान पर रिप्लेसमेंट की घोषणा, मुंबई की और से खेलेगा ‘…

News Chakra March 20, 2024

गुजरात टाइटंस ने की मोहम्मद शमी के स्थान पर रिप्लेसमेंट की घोषणा, मुंबई की और से खेलेगा ‘ये’ खिलाडी

Loading

अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के आगामी टूर्नामेंट के लिए चोटिल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की जगह पर केरल के मध्यम गति के गेंदबाज संदीप वारियर (Sandeep Warriors) को अपनी टीम में शामिल किया है। शमी ने हाल में अपने दाहिनी एड़ी का ऑपरेशन करवाया था। इस कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भी नहीं खेल पाए थे।

उन्होंने पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। जहां तक वारियर की बात है तो इस 32 वर्षीय खिलाड़ी में 2019 से लेकर अभी तक आईपीएल में पांच मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 7.88 के इकोनॉमी रेट से दो विकेट हासिल किए हैं। गुजरात ने उन्हें उनके आधार मूल्य 50 लाख रुपए में अपनी टीम से जोड़ा है। गुजरात आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगा। 

यह भी पढ़ें

मुंबई इंडियंस की और से खेलेंगे गेंदबाज क्वेना मफाका

वहीं, मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए बुधवार को श्रीलंका के चोटिल तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को टीम में शामिल किया। श्रीलंका का 23 वर्षीय तेज गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ हाल में समाप्त हुई वनडे श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गया था।

मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल नीलामी में 4.6 करोड रुपए में खरीदा था। दक्षिण अफ्रीका के मफाका ने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है लेकिन इस 17 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अंडर 19 विश्व कप में 9.71 की औसत से 21 विकेट लिए थे और उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ICC T20 Ranking | ICC रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव का दबदबा बरकरार, राशिद खान ने भी लगाई लंबी छलांग
Next: Suryakumar Yadav | अगर आज फेल हुए, तो IPL ही नहीं वर्ल्ड कप से भी चूक सकते हैं सूर्यकुमार यादव, ‘इस’…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1436285350-17759794466768876875729571317404.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड अधिकारी राजस्व मामलों में अव्वल, अभिभाषक संघ ने दी बधाई

Rajesh Kumar Hadia April 12, 2026
image_editor_output_image-1826784399-17759728223292958586889479953592.jpg
  • Top news

पावटा में एनएच-48 पर दर्दनाक हादसा: सड़क पार करते समय अधेड़ की मौत

Rajesh Kumar Hadia April 12, 2026
image_editor_output_image-1740166756-17759563135975293482392189192413.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्टर अर्पणा गुप्ता ने इंडेन गैस एजेंसी का किया निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia April 12, 2026
image_editor_output_image930329010-17759278362364957186313712257712.jpg
  • Top news

पावटा में धूमधाम से मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती

Rajesh Kumar Hadia April 11, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.