News Chakra

Hardik Pandya as Mumbai Indians captain in IPL 2024

हार्दिक पांड्या (डिजाइन फोटो)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: लंबे समय से खेल के मैदान से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League, IPL) सीजन 2024 में बड़े कमबैक के साथ लौट रहे हैं। जिसकी तैयारी कर रहे पांड्या की तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही हैं। उनके फैंस मैदान पर उन्हें दोबारा खेलते हुए देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। 

IPL 2024 शुरू होने में अब से कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। पिछले कुछ समय से खेल से दूर रहे हार्दिक पांड्या इस बार मैदान पर मुंबई इंडियंस के नए कप्तान की जिम्मेदारी के साथ उतरेंगे। IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी टीम MI के लिए तैयारियां शुरू कर दी है ऐसे में उनके नेट पर प्रैक्टिस करते हुए वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो रही है।  

लंबे समय तक खेल से थे दूर 

दरअसल, हार्दिक पांड्या 19 अक्टूबर को पुणे में 2023 वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लीग मैच के दौरान बाएं टखने में चोट लगने के बाद क्रिकेट से लंबे समय के लिए बाहर हो गए थे। लंबे समय तक रिकवरी परेड पूरा कर पंड्या इस खेल  के लिए अब पूरी तरह तैयार हैं। 

यह भी पढ़ें

पांड्या को दिसंबर 2023 में गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में शामिल कर लिया गया और 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2024 से पहले पांच बार के चैंपियनशिप विजेता कप्तान रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया। IPL 2024 में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का सीजन का पहला मैच 24 मार्च को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ होगा। 

खेल के लिए एक्साइटेड हैं पांड्या 

बता दें, IPL 2024 MI की कप्तानी करने वाले हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस के साथ ही अपना करियर शुरू किया था। हालांकि, IPL  2022 की शुरुआत से पहले पांड्या गुजरात टाइटंस में शामिल हो गए जहां बतौर कप्तान उन्होंने गुजरात टाइटंस को 2022 में खिताब जिताया और 2023 सीजन में फाइनल तक पहुंचाया। 

IPL 2024 में मुंबई  इंडियंस के लिए कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर खेल को लेकर अपनी उत्सुकता बयान की पांड्या ने एक्स पर लिखा, ”इतनी सारी भावनाएं, इतनी सारी यादें। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी और अच्छे पुराने दिनों को याद किया जाएगा। इस अद्भुत टीम के साथ आगे क्या होगा इसके लिए उत्साहित हूं। आइए काम पर लग जाएं।”



PC : enavabharat

News Chakra

Categories:
Avatar photo
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।