Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IPL 2024 | ‘अब रोहित से हार्दिक का समय, पंड्या बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान…’, पूर्व भारतीय खिलाड़ी…
  • SPORTS

IPL 2024 | ‘अब रोहित से हार्दिक का समय, पंड्या बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान…’, पूर्व भारतीय खिलाड़ी…

News Chakra November 26, 2023
IPL-2024-अब-रोहित-से-हार्दिक-का-समय-पंड्या.webp

Rohit Sharma And Hardik Pandya IPL 2024 Mumbai Indians

रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या (PIC Credit: Social Media)

Loading

नई दिल्ली: आईपीएल (IPL 2024) शुरू होने से पहले टीमों के बीच ट्रेडिंग (Trading) होती है। जहां खिलाड़ियों की अदला-बदली की जाती है। ऐसे में एक बड़ी खबर इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, ऐसी खबर है कि लगभग 2 साल के बाद हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में वापस लौट सकते हैं। 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2024 में हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की जर्सी में दिखाई देने वाले हैं। मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया है। हालांकि, अब तक इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में अगर अगर हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी होती है तो क्या वह टीम की कप्तानी करेंगे, यह एक बड़ा सवाल बन गया है। जिसे लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने बड़ी बात कही है। 

यह भी पढ़ें

दरअसल, कृष्णम्माचारी श्रीकांत का मानना है कि रोहित शर्मा के लिए यह परेशानी नहीं होगी, बल्कि मुंबई इंडियंस की टीम अपने कप्तान के बदलाव प्रक्रिया को आसानी से कर पाएंगे। अब रोहित शर्मा से हार्दिक पंड्या का समय आ गया है। रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या के बीच शानदार तालमेल है। ऐसे में निश्चित तौर पर रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या को कप्तान बनते देखना पसंद करेंगे। मुंबई इंडियंस टीम मैनेजमेंट चाहेगी कि कप्तानी का हस्तांतरण आसानी से हो जाए, ना कि कोई अड़चन आए। इतना ही नहीं पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दावा किया कि अगर हार्दिक पंड्या की मुंबई में वापसी होती है वह कप्तान बनेंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि हार्दिक पंड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरूआत मुंबई इंडियंस के साथ की थी। आईपीएल 2015 में हार्दिक पंड्या पहली बार खेलने उतरे थे। जिसके बाद हार्दिक पंड्या आईपीएल 2022 तक रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के लिए खेलते रहे। लेकिन, फिर आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 से वह गुजरात टाइटंस के कप्तान बने। जहां हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का खिताब जीता। जबकि गुजरात टाइटंस आईपीएल 2023 में रनर अप रही। 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs AUS 2nd T20 | भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी भिड़ंत, सूर्यकुमार कुमार तोड़ सकते हैं ‘इन’ बल…
Next: Hardik Pandya In GT | गुजरात टाइटंस ने नहीं छोड़ा हार्दिक पंड्या का साथ, ये है GT टीम की रिलीज और रिट…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-340317569-17782964273628795569281705944740.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.