Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IPL 2024 | लंबे समय के बाद ऋषभ पंत की होगी क्रिकेट मैदान पर वापसी, पंजाब किंग्स के खिलाफ दिखाएंगे दम
  • SPORTS

IPL 2024 | लंबे समय के बाद ऋषभ पंत की होगी क्रिकेट मैदान पर वापसी, पंजाब किंग्स के खिलाफ दिखाएंगे दम

News Chakra March 22, 2024

Rishabh Pant in the match between Delhi Capitals and Punjab Kings

ऋषभ पंत (PIC Credit: Social media)

Loading

चंडीगढ: पिछले सत्र के खराब प्रदर्शन को भुलाकर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) इंडियन प्रीमियर लीग (IPl 2024) के नये सत्र में शनिवार को जब आमने सामने होंगे तो सभी की नजरें महीनों बाद मैदान पर लौट रहे दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर टिकी होंगी। 

दिसंबर 2022 में भयावह कार दुर्घटना में बाल बाल बचे पंत ने क्रिकेट के लिये अपने जुनून के दम पर समय से पहले रिकवरी कर ली है। उन्हें बतौर बल्लेबाज विकेटकीपर खेलने की अनुमति मिल गई है और वह कप्तानी का दारोमदार भी संभालेंगे। उन्होंने डेविड वॉर्नर से कमान संभाली है जिनकी कप्तानी में दिल्ली पिछले साल 10 टीमों में नौवे स्थान पर रही थी।   

दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने मैच से पूर्व कहा, ‘‘पंत ने इस बार आईपीएल से पहले जितना बल्लेबाजी अभ्यास किया है, उतना शायद कभी नहीं किया होगा। वह अपने शरीर को फिर पहले सी लय में देखना चाहता है।” पंत ने 15 महीने कड़ी मेहनत, जुझारूपन और हिम्मत के साथ रिकवरी को दिये हैं। उनके लौटने से दिल्ली टीम में एक नयी उमंग का संचार हुआ है। अभी यह तय नहीं है कि वह पहले ही मैच से विकेटकीपिंग करेंगे या नहीं। अगर नहीं करते हैं तो वेस्टइंडीज के शाइ होप या दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। दिल्ली के पास अच्छे तेज गेंदबाज और आक्रामक बल्लेबाज हैं। 

यह भी पढ़ें

टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके वॉर्नर अच्छा प्रदर्शन करके टी20 विश्व कप के लिये आस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाना चाहेंगे। पृथ्वी साव, मिचेल मार्श, पंत और स्टब्स जैसे आक्रामक बल्लेबाज दिल्ली के पास है जबकि गेंदबाजी की अगुवाई एनरिच नॉर्किया, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार करेंगे। स्पिन का जिम्मा कुलदीप यादव और अक्षर पटेल संभालेंगे। पंजाब की टीम भी दिल्ली की तरह अभी तक खिताब नहीं जीत सकी है । वह एक ही बार फाइनल में पहुंची है जब 2014 में उसे कोलकाता नाइट राइडर्स ने हराया था।   

इसके बाद 2019 से 2022 तक टीम लगातार चार सत्र में छठे स्थान पर रही और 2023 में आठवें स्थान पर खिसक गई। शिखर धवन के रूप में पंजाब के पास ऐसा कप्तान है जो राष्ट्रीय टीम से बाहर रहने के बाद अपनी उपयोगिता साबित करने को बेताब है। हरफनमौला सिकंदर रजा, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन और ऋषि धवन का फॉर्म अहम होगा। गेंदबाजी में कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल और नाथन एलिस जिम्मा संभालेंगे।   

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी साव, स्वस्तिक चिकारा, यश ढुल, एनरिच नॉर्किया, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, प्रवीण दुबे, रसिक डार, विकी ओस्तवाल, अक्षर पटेल, जैक फ्रेजर गुर्क, ललित यादव, मिचेल मार्श, सुमित कुमार, अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, शाइ होप, ट्रिस्टन स्टब्स।

पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), जितेश शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत भाटिया, रिली रोसोयू, शशांक सिंह, क्रिस वोक्स, विश्वनाथ प्रताप सिंह, आशुतोष शर्मा, तनय त्यागराजन, अथर्व तायडे, ऋषि धवन, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा, नाथन एलिस, राहुत चहार, विद्वत कावेरप्पा, हर्षल पटेल।  

मैच का समय : दोपहर 3.30 से। 

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IPL 2024, CSK vs RCB | आज से शुरू होगा IPL का रोमांच…नए कप्तान ऋतुराज के साथ बेंगलुरु के खिलाफ धमा…
Next: Savita Punia | ‘आने वाले 4 साल में टीम होगी मजबूत, ताकि दोबारा…’, ओलंपिक क्वालीफायर हारने के बाद छ…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1592803202-17753218899776613655559876161588.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia April 4, 2026
image_editor_output_image1510487229-17752357634418223327065001225852.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
image_editor_output_image894630087-17752348189822613011966295744243.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
image_editor_output_image1873423058-17751511584133103019815004083371.jpg
  • Top news

बहरोड़ पुलिस की ऑपरेशन “एंटी वेनम” के तहत बड़ी कार्रवाई, 2.891 किलो गांजा सहित महिला गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.