IPL 2024, CSK vs RCB | आज से शुरू होगा IPL का रोमांच…नए कप्तान ऋतुराज के साथ बेंगलुरु के खिलाफ धमा…

CSK vs RCB 1st match in IPL 2024 in Chennai Dhoni vs Virat Ruturaj Gaikwad vs Faf du plessis

सीएसके बनाम आरसीबी

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: आज यानी 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का आगाज होने जा रहा है। यह आईपीएल का 17वां सीजन है। जिसका पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (CSk vs RCB) के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक मैदान में खेला जाएगा। यह महाभिड़ंत रात 8 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले में सभी नज़रें चेन्नई (Chennai Super Kings) के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad), धोनी (MS Dhoni) और RCB के पूर्व कप्तान विराट (Virat Kohli) पर होगी। 

चेन्नई और बेंगलुरु का मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है। फैंस को इस मैच का बेसब्री से इंतज़ार था। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे। मैच के दौरान सभी की नज़रें इन दोनों दिग्गजों पर ही रहेगी। विराट और धोनी काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं, लेकिन मैदान पर एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए उनका फॉर्म और भी बेहतर देखने मिलता है। 

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि बेंगलुरु के खिलाफ खेलने से महज़ एक दिन पहले चेन्नई ने अपने कप्तान में बदलाव किया है। धोनी ने कप्तानी छोड़कर ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंप दी है। ऐसे में अब यह देखने योग्य होगा कि ऋतुराज की कप्तानी में चेन्नई कैसा प्रदर्शन करती है। 

बताते चलें कि चेन्नई के खिलाफ बेंगलुरु का रिकॉर्ड इतना खास नहीं है। हमेशा चेन्नई ही RCB पर भरी पड़ी है। वहीं चेन्नई के मैदान पर RCB का रिकॉर्ड तो बेहद ही ख़राब है। RCB ने आखिरी बार चेन्नई के मैदान पर जीत 2008 में हासिल की थी। उसके बाद से ही टीम अब तक एक भी मुकाबला चेपॉक के मैदान पर नहीं जीत पाई है। ऐसे में अब क्या आज के मुकाबले में बेंगलुरु कुछ खास कमाल दिखा पाती है या नहीं ये सोचने वाली बात होगी।     



PC : enavabharat

News Chakra

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।