कोटपूतली : बिग ब्रेकिंग : मास्टर प्लान में बाधा संरचनाओं को ध्वस्त करने निकली नगर परिषद की टीम

कोटपूतली : बिग ब्रेकिंग : मास्टर प्लान में बाधा संरचनाओं को ध्वस्त करने निकली नगर परिषद की टीम

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर में मास्टर प्लान लागू किए जाने को लेकर नगर परिषद ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। देर रात 3 बजे नगर परिषद ऑफिस खुला और उसके बाद सभी कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय में उपस्थित हुए और जिसके बाद अब 4:00 बजे नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी पुलिस प्रशासन के भारी लवाजमें के साथ मास्टर प्लान में बाधा बन रही संरचनाओं को ध्वस्त करने निकल पड़े हैं। आपको बता दें कि नगर परिषद मास्टर प्लान के तहत मुख्य चौराहे से अग्रसेन चौराहे तक सड़क का विस्तारीकरण करना चाह रही है और जिसके लिए अब इस मार्ग को 80 फीट किया जाना है, जिसके लिए नगर परिषद ने चार टीमें गठित की हैं।

कोटपूतली : बिग ब्रेकिंग : मास्टर प्लान में बाधा संरचनाओं को ध्वस्त करने निकली नगर परिषद की टीम

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।