न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में बीती रात पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती करवाए गए एक युवक की आज दोपहर मौत हो गई है। युवक की मौत पर परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए हैं, और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन अस्पताल परिसर में डटे हुए हैं।
कोटपूतली के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल परिसर में सैकड़ों की संख्या में मृतक युवक के परिजन व डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास के छात्र मौके पर डटे हुए हैं और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। मौके पर कोटपूतली थाना पुलिस और अस्पताल के पीएमओ डॉ चेतन रावत मौजूद हैं और परिजनों से समझाइश का प्रयास कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला। देखिए, न्यूज चक्र की यह रिर्पोट
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।