कोटपूतली में हथियार की नोक पर पौने चार लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

  • कस्बे से होकर गुजर रहे दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के लक्ष्मीनगर मोड़ पर बने ओमकार प्लाजा में 4 लाख रुपयों की लूट।
  • प्लाजा स्थित फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंसी में अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार अलसुबह दिया वारदात को अंजाम

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली के लक्ष्मी नगर मोड़ पर बने ओमकार प्लाजा में एक दुकान पर सेल्समैन से हथियारों की नोक पर पौने 4 लाख रूपए लूट लिए गए हैं। सेल्समैन संजीव शर्मा के मुताबिक बाईक पर सवार होकर आए बदमाशों ने चेहरे पर मास्क में हेलमेट लगा रखा था। दुकान में आने के बाद बदमाशों ने कनपटी पर रिवॉल्वर लगाकर कुछ सुंघाया, जिससे सेल्समैन बेहोश हो गया और बेहोश होने पर बदमाशों ने तिजोरी का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

कोटपूतली में हथियार की नोक पर पौने चार लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

होश में आने पर सेल्समैन ने पुलिस को सूचना दी और फर्म के प्रबंधक को भी घटना से अवगत करवाया। घटनास्थल का एएसपी रामकुमार कस्वां, डीएसपी दिनेश कुमार यादव, थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत समेत पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जाते वक्त सीसीटीवी व मॉनिटर भी ले उड़े बदमाश

जानकारी के मुताबिक बदमाश जाते समय दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे व मॉनिटर भी साथ ले गए। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों को पहचानने की कोशिश कर रही है। एएसपी रामकुमार कस्वां ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में कुछ तथ्य मिले हैं, उम्मीद है शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।