Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • काॅलेज के बाहर कचरे से भरे टैक्टर हुए खाली, लोग बोले- नगरपालिका को यह क्या सूझा !
  • Jaipur
  • Kotputli

काॅलेज के बाहर कचरे से भरे टैक्टर हुए खाली, लोग बोले- नगरपालिका को यह क्या सूझा !

News Chakra February 1, 2021

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। एलबीएस कॉलेज के सामने से पूतली की ओर जाने वाली सर्विस लाइन पर नगर पालिका ने आज कचरे से भरे ट्रैक्टर खाली करवा दिए, जिसके बाद यहां आवारा पशुओं का जमावड़ा हो गया और राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया। अति व्यस्त सड़क पर नगर पालिका द्वारा यूं कचरे के ट्रैक्टर खाली करवा देना आमजन में चर्चा का विषय रहा।

lbs college kotputli ke bhar

आपको बता दें कि कोटपूतली में हाईवे पर पुतली कट के बाद लगभग 2 किलोमीटर दूर कांग्रेस कार्यालय के सामने कट छोड़ा गया है, जिसके चलते शहरवासी यातायात आवागमन के लिए पुलिया से लगी सर्विस लाइन पर ही निर्भर है। लेकिन आज सुबह एलबीएस कॉलेज के बाहर सर्विस लाइन पर दिनदहाड़े नगरपालिका द्वारा कचरे के ट्रैक्टर खाली कर दिए जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सांसद ने शुरू की कृषि बिलों की बात, विधायक ने छोड़ दी कुर्सी, बोले कोई राजनीतिक बात नहीं होगी !!

न्यूज़ चक्र ने एलबीएस कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य योगेश शर्मा से जब जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि नगरपालिका का यह एक गलत निर्णय है और इसके लिए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को मौखिक शिकायत दर्ज कराई गई है। कॉलेज शिक्षा का मंदिर है और उसके बाहर कचरे के ढेर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। वहीं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी चंद्रकला वर्मा ने बताया कि एलबीएस कॉलेज के बाहर डाले गए कचरे को शीघ्र ही उठा लिया जाएगा।

नगर पालिका दफ्तर में शिकायत लेकर पहुंचे वार्ड 18 पार्षद प्रमोद गुरु जी ने बताया कि एलबीएस कॉलेज उनके वार्ड क्षेत्र में आता है और नगर पालिका द्वारा बगैर किसी इजाजत के या सलाह के कचरा डाला गया है जिस बाबत नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से बात की जा रही है और यहां से कचरे को शीघ्र उठाया जाएगा।

कचरा उठाने के बजाय, खड्डे में दबाया

न्यूज़ चक्र द्वारा दोपहर में समाचार दिखाए जाने के बाद हरकत में आई नगरपालिका ने कचरे को सड़क से तो उठवा दिया लेकिन एलबीएस कॉलेज के बाहर की दीवार और नाले के बीच बने गड्ढे में कचरे को डलवाकर दबा दिया है। सड़क किनारे अब इस कचरे की वजह से आवारा पशुओं का जमावड़ा हो गया है, जो यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों व राहगीरों को कभी भी कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। रिर्पोट- विकास वर्मा/सीताराम गुप्ता

Chat on WhatsApp

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कचरे के ट्रैक्टर सड़क पर खाली कर रही नगर पालिका
Next: पुलिस कंट्रोल रूम के सामने शराब ठेके के ताले टूटे

Related Stories

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-571670991-17763594600223406932538011485278.jpg
  • Top news

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर बीडीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर

Rajesh Kumar Hadia April 16, 2026
image_editor_output_image978582079-17763585389034345166505450359231.jpg
  • Top news

पावटा में बाबा कबीरूद्दीन शाह के उर्स का पोस्टर विमोचन

Rajesh Kumar Hadia April 16, 2026
image_editor_output_image1827226112-17762743612466970764883869301376.jpg
  • Top news

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर ‘ऑपरेशन एंटी-वेनम 2.0’ पोस्टर का विमोचन, नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

Rajesh Kumar Hadia April 15, 2026
image_editor_output_image1236383248-1776226483646121507241942655722.jpg
  • Top news

पावटा – प्रागपुरा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, शिक्षा और सामाजिक समानता पर दिया जोर

Rajesh Kumar Hadia April 15, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.