Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Mayank Agarwal Health Update | भारतीय क्रिकेटर के खिलाफ हुई साजिश? पानी समझकर पिया जहरीला लिक्विड, ज…
  • SPORTS

Mayank Agarwal Health Update | भारतीय क्रिकेटर के खिलाफ हुई साजिश? पानी समझकर पिया जहरीला लिक्विड, ज…

News Chakra January 30, 2024
Mayank-Agarwal-Health-Update-भारतीय-क्रिकेटर-के-खिलाफ-हुई.webp

mayank agarwal health update

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) के फ्लाइट में तबीयत बिगड़ने को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। क्रिकेटर ने बताया कि उन्होंने पानी समझकर गलती से कुछ जहरीला लिक्विड पी लिया था। उन्होंने यह भी बताया कि ये लिक्विड उनकी सीट पर रखा गया था। इस घटना के बाद मयंक की ओर से अगरतला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। दरअसल, अगरतला में रणजी ट्रॉफी मैच खेलकर अपनी टीम के साथ वापस लौट रहे कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल मंगलवार 30 जनवरी को नई दिल्ली की फ्लाइट में बैठते ही बीमार पड़ गए थे जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वो आईसीयू में हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, त्रिपुरा वेस्ट के एसपी किरण कुमार ने घटना के बारें में जानकारी देते हुए कहा कि मयंक जब प्लेन पर चढ़े तो उनकी सीट पर एक पाउच रखा था। कर्नाटक के कप्तान के मैनेजर के हवाले से एसपी किरण कुमार ने कहा कि मयंक ने पानी समझकर इस पाउच में रखे लिक्विड को पिया। उन्होंने थोड़ा सा ही पिया था कि तभी उनके मुंह में जलन होने लगी और फिर वो कुछ बोल ही नहीं सके। इस दौरान मयंक का मुंह सूज गया था और छाले पड़ गए थे। मैनेजर  बताया कि उन्हें आईएलएस अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। 

यह भी पढ़ें

क्रिकेटर के मैनेजर ने इस मामले में साजिश की आशंका जताते हुए पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मयंक के वाइटल्स सामान्य हैं और वो किसी भी तरह के खतरे से बाहर हैं। त्रिपुरा के स्वास्थ्य मंत्री इस बात का जायजा लेते हुए कहा कि पुलिस इस मामले की जांच करेगी और मयंक को हर संभव इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

कल मिलेगा डिस्चार्ज 

क्रिकबज की खबर के अनुसार, कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल की तबियत अब ठीक है और कल यानी बुधवार को उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाएंगे, जिसके बाद वह बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेंगे। 

2 फरवरी को अगला मुकबला 

हाल ही मे मयंक अग्रवाल ने त्रिपुरा के खिलाफ 26 से 29 जनवरी के बीच अगरतला में मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 51 और 17 रनों की पारी खेली थी। यह मैच कर्नाटक ने 29 रनों से जीता था। इस मैच के बाद मयंक को वापस लौटना था।कर्नाटक टीम का रणजी ट्रॉफी में अगला मुकाबला 2 फरवरी को खेला जाना है। यह मैच रेलवे के खिलाफ सूरत में होना है। ऐसे में मयंक अग्रवाल की तबीयत खराब होने से वे अगला मुकाबला खेल पाएंगे या नहीं? यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Under-19 World Cup 2024 | U19 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया का जलवा जारी, न्यूजीलैंड को 214 रन से दी …
Next: Sports Ministry On Sanjay Singh | अपने ही दावे में फंसे निलंबित WFI अध्यक्ष, शरारत पर नाराज हुआ खेल …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-872217593-17716479006186249443309138854613.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने ‘स्वागतम् वेब पोर्टल’ का किया शुभारम्भ

Rajesh Kumar Hadia February 21, 2026 0
image_editor_output_image1163937841-1771549545244300606015537421916.jpg
  • Banethi

कोटपूतली में बेटी की बिनौरी बनी गर्व और भावनाओं का उत्सव

Vikas Verma February 20, 2026 0
image_editor_output_image1991891984-17714204186806972140170587010424.jpg
  • Paota News

विधायक कुलदीप धनखड़ ने 11 सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 18, 2026 0
image_editor_output_image1136774539-17714086858296870248870180933958.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा कस्बे की तीस हजार की आबादी, फिर भी एक ही स्थान पर जलती है होलिका

Rajesh Kumar Hadia February 18, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.