शाहपुरा में कांग्रेस का हल्ला बोल: स्मार्ट मीटर, कानून व्यवस्था और जनसमस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

न्यूज़ चक्र, शाहपुरा (जयपुर), 24 जुलाई। शाहपुरा में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने जनसमस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। स्थानीय विधायक मनीष यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन ने मंडी तिराहा से एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

शाहपुरा में कांग्रेस का हल्ला बोल: स्मार्ट मीटर, कानून व्यवस्था और जनसमस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन में कांग्रेस ने राज्य सरकार पर स्मार्ट मीटर के जरिये किसानों और मध्यम वर्ग के लोगों को “स्मार्ट तरीके से लूटने” का आरोप लगाया। विधायक मनीष यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं और राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि आमजन के कार्य नहीं हो रहे और प्रशासनिक तंत्र जवाबदेही से दूर हो गया है।

शाहपुरा में कांग्रेस का हल्ला बोल: स्मार्ट मीटर, कानून व्यवस्था और जनसमस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में चौमूं विधायक शिखा मील बराला, फुलेरा विधायक विद्याधर चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल मीणा, लोकसभा प्रत्याशी अनिल चोपड़ा और जिला प्रभारी आरसी चौधरी ने भी संबोधन देते हुए राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया। सभी नेताओं ने पंचायत राज और नगर निकाय परिसीमन में कथित मनमानी, बढ़ते अपराधों और प्रशासनिक लापरवाही पर चिंता जताई।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रवीण व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष नाथू लाल सैनी, मुकेश देव गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर जनहित की मांगों को जल्द नहीं माना गया, तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।