Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Jaipur
  • शीघ्र बदलने वाला है इस विभाग का नाम, विभागीय मंत्री ने की घोषणा
  • Jaipur
  • Rajasthan News

शीघ्र बदलने वाला है इस विभाग का नाम, विभागीय मंत्री ने की घोषणा

News Chakra January 30, 2021
partap singh khachriyawas

परिवहन विभाग का नाम बदलकर रखा जाएगा परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग – परिवहन मंत्री

न्यूज चक्र। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि प्रदेश में सड़क सुरक्षा के महत्व एवं आवश्यकता को देखते हुए परिवहन विभाग का नाम अब ‘‘परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग’’ किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। खाचरियावास ने शुक्रवार को वीडियो कांफे्रंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी आरटीओ, डीटीओ के साथ सड़क सुरक्षा, विभागीय राजस्व अर्जन लक्ष्यों एवं अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी।

परिवहन मंत्री ने बताया कि राज्य में विकास कार्यों के लिए राजस्व संग्रहण का बड़ा हिस्सा परिवहन विभाग से आता है। कोरोना के कारण गाडियां कम बिकने एवं अन्य कारणों से कर संग्रहण का कार्य कुछ धीमा हुआ है लेकिन समीक्षा बैठक में सभी आरटीओ, डीटीओ को राजस्व संग्रहण लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री ने कहा दुर्घटनाओं में आई कमी

खाचरियावास ने कहा कि वर्तमान में प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा माह चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जारी हैं। यह आमजन की सुरक्षा एवं सरकार के लिए प्राथमिकता का विषय है। पिछले वर्ष में सड़क दुर्घटनाओं में 19 प्रतिशत की कमी आई है लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में और प्रभावी कमी के लिए सेल्फ डिसिप्लेन के साथ ही सभी को सम्मलित प्रयास भी करने होेंगे। राज्य सरकार इसीलिए विभाग के नाम को ‘‘परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग’’ करने की दिशा में आगे बढ रही है।

उन्होंने बताया कि एनएचआई की ओर से टोल वसूलने वाली एजेंसियों को विभाग के आरटीओ, डीअीओ द्वारा नोटिस दिए गए हैं एवं पैनल्टी लगाई गई है एवं केन्द्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भी सड़क सुरक्षा खामियों एवं हाईवे की खामियों के बारे में नाराजगी जाहिर की गई है।

खाचरियावास ने बताया कि रोड सेफ्टी काउंसिल की बैठक में यह निर्णय किया जा चुका है कि सड़क दुर्घटनाओं में मौतों को कम करने के लिए आवश्यकतानुसार नई एम्बुलेंस की खरीद, विभाग द्वारा ब्लैक स्पॉट ठीक कराना जैसे काम किए जा सकेंगे। सड़कों के खड्डे भरवाए जाएंगे एवं ऐसी बेरिकेडिंग करवाई जाएगी जिससे जानवर ऊपर आकर दुर्घटना का कारण नहीं बन सकें। इसी तरह स्पीड लिमिट के लिए रोड सेफ्टी काउंसिल से ऐसे कैमरे लगाए जाएंगे जिनसे स्पीड लिमिट उल्लंघनकर्ता के मोबाइल पर अपने आप चालान पहुंच जाएगा।

सड़क दुर्घटना के घायलों को मिले त्वरित इलाज, अस्पताल पहुंचाने वाले होंगे सम्मानित

परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए कि डीटीओ हाईवे पर स्थित अस्पतालों, डिस्पेंसरियों में जाकर देखें कि वहां सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित इलाज के लिए किन संसाधनों की आवश्यकता है। एम्बुलेंस की आवश्यता हो तो बताएं, रोड सेफ्टी कौंसिल से इसे उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सभी आरटीओ, डीटीओ को कहा कि वे भी इस बात का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें कि सड़क दुर्घटना के घायलों को अस्पताल लेकर आने वाले से कोई पूछताछ नहीं की जाएगी। ऐसे लोगो को सम्मानित भी किया जाएगा। इसे लेकर जगह-जगह पोस्टर लगाए जाएं एवं मुख्यालय से भी विज्ञापन जारी किए जाएंगे।

बसों से हटवाएं लगेज

परिवहन मंत्री ने सभी आरटीओ, डीटीओ को निर्देश दिए कि बसों की छतों पर लगेज रखने की प्रवृत्ति पर लगाम लगाई जाए। ऐसे बस चालकों की समझाइश की जाए। उन्होंने तूड़ी भरकर ओवरलोड एवं बेडौल तरह से चलते हुए स्वयं एवं दूसरे वाहनों के लिए खतरा बनने वाले ट्रेक्टर एवं अन्य वाहनों को भी रोकने एवं चालकों की समझाइश करने के लिए कहा।

हर जिले में बनेगा ट्रैफिक पार्क

खाचरियावास ने बताया कि हर जिले में ट्रैफिक पार्क स्थापित करने के लिए जमीन चयनित करने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही परिवहन कार्यालयों में जहां भी जमीन उपलब्ध हो, ट्रैफिक पार्क स्थापित किए जाने चाहिए। खासकर जहां लाइसेंस प्रदान किया जाता है वहां ट्रैफिक पार्क एवं परिवहन एवं सड़क सुरक्षा नियमों का प्रदर्शन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कुहाड़ा के छांपाला भैंरू का मेला व वार्षिकोत्सव आज, देखिए, कैसी है तैयारी…
Next: किसानों को डर एमएसपी नहीं मिलेगी, सरकार को कृषि बिल वापिस लेने चाहिए- मीणा

Related Stories

image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
img-20260120-wa00073352267853371205700.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

नारेहड़ा में लापरवाही का गड्ढाराज, खुले गड्ढे बने जानलेवा—जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश

Mahesh Kotputli January 20, 2026 0
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1873423058-17751511584133103019815004083371.jpg
  • Top news

बहरोड़ पुलिस की ऑपरेशन “एंटी वेनम” के तहत बड़ी कार्रवाई, 2.891 किलो गांजा सहित महिला गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1891197557-17751501592154963689124730064926.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाने में एसपी सतवीर सिंह की जनसुनवाई 03 अप्रैल को

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image2029245825-17751468784562654237356345630346.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईएएस अपर्णा गुप्ता ने संभाली कलेक्टर की कमान

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1002858776-17751457634644055512870009216405.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हनुमान जन्मोत्सव पर आस्था का सैलाब, भव्य कलश यात्रा व धार्मिक आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.