Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Nasser Hussain Slams Bazball | ‘छोड़ दें ‘बैजबॉल’ का जुनून…’, पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने लगाई इंग्लै…
  • SPORTS

Nasser Hussain Slams Bazball | ‘छोड़ दें ‘बैजबॉल’ का जुनून…’, पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने लगाई इंग्लै…

News Chakra March 10, 2024
Nasser-Hussain-Slams-Bazball-‘छोड़-दें-‘बैजबॉल-का-जुनून….webp

Nasser Hussain slams england team said We were confused by the word 'baseball'

नासिर हुसैन और इंग्लैंड टीम (PIC Credit: Social Media)

Loading

धर्मशाला: इंग्लैंड (England) के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन (Nasser Hussain) ने भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला (IND vs ENG Test Series) में 4-1 से हार पर निराशा व्यक्त करते हुए टीम के बल्लेबाजों को अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन पर काम करने और ‘बैजबॉल’ (Bazball) के प्रति अपना जुनून छोड़ने की सलाह दी।

इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक अंदाज में खेलने के लिए ‘बैजबॉल’ शैली को अपनाया लेकिन भारत के खिलाफ उसकी यह रणनीति नहीं चल पाई और उसे श्रृंखला में करारी हार का सामना करना पड़ा। ‘बैजबॉल’ शब्द इंग्लैंड के टेस्ट कोच ब्रैंडन मैकुलम के उपनाम ‘बैज’ से लिया गया है। हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स में अपने कॉलम में लिखा, ‘‘हम इस शब्द ‘बैजबॉल’ के कारण भ्रमित हो गए। टीम और टीम प्रबंधन को यह शब्द ‘बैजबॉल’ रास नहीं आ रहा है। उन्हें अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन पर ध्यान देने की जरूरत है।” 

यह भी पढ़ें

इंग्लैंड की तरफ से 45 टेस्ट मैच में कप्तानी करने वाले हुसैन ने कहा,‘‘विपक्षी टीम को देखिए। उन्होंने जिंदगी के हर पहलू की तरह प्रयास किया और उनसे सीख ली। फिर हमारा पतन क्यों हुआ। जैक क्रॉली अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में क्यों नहीं बदल पाए। बेन डकेट ने तब आक्रामक रवैया अपनाया जब गेंद काफी नई थी।” इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स पूरी श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इस संबंध में हुसैन ने कहा ,‘‘बेन स्टोक्स का बल्ला पूरी श्रृंखला में नहीं चला। ऐसा इसलिए भी हो सकता है कि वह विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेल रहे थे। केवल अपने खुद के खेल पर ध्यान दो और उसमें सुधार करो।”

हुसैन ने टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट पूरे करने वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन तथा 500 से अधिक विकेट लेने वाले भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की तारीफ की। उन्होंने कहा,‘‘बैजबॉल के बारे में काफी कहा और लिखा गया। मैंने पहले भी कहा था कि इन परिस्थितियों में व्यक्तिगत प्रदर्शन महत्वपूर्ण होता है।” हुसैन ने कहा,‘‘इस मैच में दो खिलाड़ी जिमी एंडरसन और रविंद्रचंद्रन अश्विन खेल रहे थे। वे इस खेल के महान खिलाड़ी इसलिए बने क्योंकि उन्होंने लगातार अपने खेल में सुधार करने पर ध्यान दिया। उन्होंने सुधार करने का प्रयास किया।” 

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Rishabh Pant Suspense | IPL 2024 में नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत! सूत्रों की खबर- नहीं मिला NCA का फिटनेस क…
Next: Graeme Swann | ‘स्टोक्स से बेहतर नहीं थी रोहित की कप्तानी’, इंग्लैंड की करारी हार के बाद पूर्व स्पिन…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1063647851-17742852752159190004819138194870.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ समेत प्रदेशभर में वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभक्ति कार्यक्रमों की शुरुआत

Rajesh Kumar Hadia March 23, 2026
image_editor_output_image1740921095-17742595357213663515570485095809.jpg
  • Top news

पावटा में निस्वार्थ सेवा का सम्मान: सुभाष चौक की सफाई में जुटे राजू वाल्मिकी का अभिनंदन

Rajesh Kumar Hadia March 23, 2026
image_editor_output_image-213165271-17742405562528125802083169886462.jpg
  • Top news

पावटा :- एससी/एसटी-ओबीसी युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बना यूजीसी कानून

Rajesh Kumar Hadia March 23, 2026
image_editor_output_image-1349453952-17741972470137305187898365410154.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Rajesh Kumar Hadia March 22, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.