नीमराना बार एसोसिएशन ने मनाया बुद्ध पूर्णिमा, महात्मा बुद्ध के आदर्शों को जीने का लिया संकल्प

न्यूज चक्र (रमेशचंद्र) नीमराना। बार एसोसिएशन ने आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ग्राम न्यायालय परिषद नीमराना में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक पनवाल ने महात्मा बुद्ध के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से महात्मा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

नीमराना बार एसोसिएशन ने मनाया बुद्ध पूर्णिमा, महात्मा बुद्ध के आदर्शों को जीने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में अशोक पनवाल के नेतृत्व में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया। उस के बाद अशोक पनवाल जी ने महात्मा बुद्ध के जीवन और उनके आदर्शों पर चर्चा की।
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लड्डू वितरित कर खुशियां मनाई गईं। कार्यक्रम में उपस्थित अशोक निभोरिया, विजय प्रकाश शर्मा, सत्यवीर सिंह चौहान, विजय चौहान, सतीश निभोरिया, रामनिवास सामरिया, देवानंद मोरोडिया, मनीष यादव, गजेन्द्र सिंह, सुरेश जलालपुरिया, धर्मेन्द्र यादव, जयकिश, पवन सिरोहीवाल, हिम्मत सिंह आर्य, विष्णु, योगेश, सरजीत, रविन्द्र टाइपिस्ट, सुनील,भरतसिंह, मुंशी,मौजूद रहे। अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने महात्मा बुद्ध के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Author