Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • ODI World Cup 2023 | मैक्सवेल के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया शान से सेमीफाइनल में, जादरा…
  • SPORTS

ODI World Cup 2023 | मैक्सवेल के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया शान से सेमीफाइनल में, जादरा…

News Chakra November 7, 2023
ODI-World-Cup-2023-मैक्सवेल-के-तूफान-में-उड़ा.webp

Glenn Maxwell

Photo: ICC

Loading

मुंबई. पैर में जकड़न के बावजूद ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी और कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) के साथ उनकी रिकॉर्ड शतकीय साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने बेहद विषम परिस्थितियों से उबरते हुए मंगलवार को यहां अफगानिस्तान (Afghanistan) को तीन विकेट से हराकर लगातार छठी जीत के साथ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (World Cup) के सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

अफगानिस्तान के 292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैक्सवेल (128 गेंद में 201 रन, 21 चौके, 10 छक्के) ने दोहरा शतक जड़ा जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 91 रन पर सात विकेट गंवाने के बावजूद 46.5 ओवर में सात विकेट पर 293 रन बनाकर जीत दर्ज की। मैक्सवेल ने कमिंस (68 गेंद में नाबाद 12) के साथ आठवें विकेट के लिए 202 रन की अटूट साझेदारी की जो एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में अंतिम तीन विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। इस साझेदारी में मैक्सवेल के दबदबे का अंदाजा इससे लगता है कि उनका योगदान इसमें 179 रन का रहा। मैक्सवेल ने मुजीब उर रहमान पर लगातार तीन छक्के और एक चौका जड़कर ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य तक पहुंचाया। इससे पहले मुजीब ने ही उनका कैच टपकाया था। मैक्सवेल इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की ओर से एकदिवसीय क्रिकेट में शीर्ष स्कोरर बने। उन्होंने शेन वाटसन को पीछे छोड़ा जिन्होंने अप्रैल 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 185 रन बनाए थे। साथ ही यह लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप में सबसे बड़ी जीत भी है। इस जीत से ऑस्ट्रेलिया के आठ मैच में छह जीत से 12 अंक हो गए हैं और टीम तीसरे स्थान पर है।

Glenn Maxwell overcame adversities to smash a record double ton in an epic Australia win ⚡

He’s the @aramco #POTM 🏏#CWC23 | #AUSvAFG pic.twitter.com/7WBYYvZWwN

— ICC (@ICC) November 7, 2023

जादरान का शतक गया बेकार

इससे पहले सचिन तेंदुलकर की हौसलाअफजाई से प्रेरित इक्कीस साल के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने 143 गेंद में आठ चौकों और तीन छक्कों से नाबाद 129 रन की पारी खेली जिससे अफगानिस्तान ने पांच विकेट पर 291 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान की टीम अंतिम पांच ओवर में 64 रन जोड़ने में सफल रही। राशिद खान ने डेथ ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंद में नाबाद 35 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और टीम ने नौवें ओवर में 49 रन तक ही चार विकेट गंवा दिए।

ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत

डेविड वार्नर ने मुजीब उर रहमान की पहली ही गेंद पर चौक जड़ा लेकिन नवीन ने अगले ओवर में ट्रेविस हेड (00) को विकेटकीपर इकराम अलिखिल के हाथों कैच करा दिया। इसी ओवर में वार्नर को रहमत शाह ने जीवनदान दिया। वार्नर ने नवीन और मुजीब पर चौके जड़े। मिशेल मार्श (24) ने अजमतुल्लाह का स्वागत लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ किया। उन्होंने नवीन पर भी छक्का मारा लेकिन अगली गेंद को पूरी तरह से चूककर पगबाधा हो गए। अजमतुल्लाह ने इसके बाद वार्नर (18) और जोश इंगलिस (00) को लगातार गेंदों में पवेलियन भेजा। वार्नर अंदर की ओर आती गेंद पर बोल्ड हुए जबकि इंगलिस ने स्लिप में जादरान को कैच थमाया। मार्नस लाबुशेन भी 28 गेंद में 14 रन बनाने के बाद ग्लेन मैक्सवेल के साथ गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट हो गए। मार्कस स्टोइनिस (06) इसके बाद राशिद की गेंद पर गैरजरूरी रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में पगबाधा हुए जबकि इस लेग स्पिनर ने मिशेल स्टार्क (03) को विकेट के पीछे कैच कराके ऑस्ट्रेलिया का स्कोर सात विकेट पर 91 रन किया। रीप्ले में हालांकि दिखा कि गेंद स्टार्क के बल्ले से नहीं लगी थी। ऑस्ट्रेलिया के रनों का शतक 21वें ओवर में पूरा हुआ।

यह भी पढ़ें

मैक्सवेल का वन मैन शो

मैक्सवेल ने एक छोर संभाले रखा। उन्हें 33 रन के स्कोर पर नूर अहमद की गेंद पर मुजीब ने जीवनदान भी दिया। इससे पहले वह डीआरएस की मदद से पगबाधा के फैसले को भी बदलवाने में सफल रहे। उन्होंने नूर पर चौके के साथ 51 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक पूरा करने के बाद मैक्सवेल ने तूफानी तेवर अपनाए। उन्होंने नूर पर लगातार दो छक्के जड़ने के बाद मुजीब पर लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा। मैक्सवेल ने नूर अहमद की गेंद पर एक रन के साथ सिर्फ 76 गेंद में शतक पूरा किया। वह पैर में जकड़न के बावजूद डटे रहे। ऑस्ट्रेलिया को अंतिम 10 ओवर में जीत के लिए 60 रन की दरकार थी और मैक्सवेल ने अकेले दम पर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ने वाले पहले अफगानी बने जादरान

इससे पूर्व चार साल पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले 21 साल के जादरान ने अपने सिर्फ 26वें मैच में पांचवां शतक जड़ा। वह विश्व कप में शतक जड़ने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ने वाले भी अपने देश के पहले बल्लेबाज बने। विश्व कप में इससे पहले अफगानिस्तान की ओर से सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर समीउल्लाह शिनवारी के नाम था जिन्होंने 2015 विश्व कप के दौरान डुनेडिन में स्कॉटलैंड के खिलाफ 96 रन बनाए थे। जादरान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के फैसले को सही साबित किया और बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर नाबाद वापस लौटते हुए अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। गेंदबाजों को विकेट से मदद नहीं मिल रही थी और अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने सतर्क शुरुआत की।

रहमानुल्लाह गुरबाज (21) आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे जब उन्होंने आठवें ओवर में जोश हेजलवुड (39 रन पर दो विकेट) की गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर मिशेल स्टार्क को आसान कैच थमाया। जादरान और रहमत शाह (30) ने दूसरे विकेट के लिए 100 गेंद में 83 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला और अफगानिस्तान के लिए अच्छा मंच तैयार किया। बीच के ओवरों में अजमतुल्लाह उमरजई ने 18 गेंद में दो छक्कों और एक चौके से 22 रन की पारी खेलकर रन गति में इजाफा करने की कोशिश की। उन्हें लेग स्पिनर एडम जंपा (58 रन पर एक विकेट) ने आउट किया जो विश्व कप में अब तक 20 विकेट चटका चुके हैं। राशिद खान ने अंत में 18 गेंद में दो चौकों और तीन छक्कों से नाबाद 35 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 300 रन के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। जादरान ने इस बीच हेजलवुड की गेंद पर दो रन के साथ 131 गेंद में शतक पूरा किया। जादरान और राशिद ने अंत में 28 गेंद में 58 रन की अटूट साझेदारी की। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जिला कोटपूतली बहरोड़ विधान सभा चुनाव 2023 : बहरोड़ में 3 व विराटनगर में 2 नामांकन रद्द, कुल  52 नामांकन पत्र स्वीकार
Next: World Cup 2023 | साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया में सेमीफाइनल तय, टीम इंडिया का किस टीम से होगा मुकाबला, क…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-381402076-17712433727675797247093085918626.jpg
  • Top news

पावटा कस्बे में पुलवामा के शहीदों की स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 55 यूनिट रक्त संग्रहित

Rajesh Kumar Hadia February 16, 2026 0
image_editor_output_image1396236103-17712336217114639382830582917375.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के आसपुरा में ग्राम पंचायत का विधिवत शुभारंभ

Rajesh Kumar Hadia February 16, 2026 0
image_editor_output_image1808297100-17711730772276340807588091565417.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र महाशिवरात्रि पर हुआ शिवमय: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Rajesh Kumar Hadia February 15, 2026 0
image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.