न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। जिला कोटपूतली बहरोड़ की चार विधान सभा सीट कोटपूतली, बहरोड़, बानसूर व विराट नगर में विधान सभा चुनाव 2023 के लिए कुल 46 उम्मीदवारों नें 57 नामांकन पत्र दाखिल किये, जिनमें जाँच उपरांत कुल 52 नामांकन पत्र निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीकार कर लिए गए हैं जबकि 5 नामांकन पत्रों को आवश्यक बिंदुओं के अभाव में ख़ारिज कर दिया गया है। नामांकन पत्रों की जाँच के बाद अब बुधवार 8 व गुरूवार 9 नवम्बर को प्रत्याशियों द्वारा नामांकन वापस लिये जा सकेगें। जिसके बाद निर्दलिय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जायेगा।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।