Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • महाविधालय छात्रावास में पुलिस ओएसडी का कार्यालय खोले जाने का विरोध
  • Kotputli
  • Rajasthan News
  • Top news

महाविधालय छात्रावास में पुलिस ओएसडी का कार्यालय खोले जाने का विरोध

News Chakra June 28, 2023
FB_IMG_1687917335121

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। राजकीय एलबीएस पी.जी. महाविधालय छात्रावास में प्रस्तावित पुलिस ओएसडी का कार्यालय खोले जाने को लेकर छात्रावास के छात्रों का विरोध सामने आया है। छात्रावास में पुलिस ओएसडी का कार्यालय ना खोलने की अपील करते हुए छात्रों ने ओएसडी शुभम चौधरी व महाविद्यालय प्रशासन को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा कोटपूतली- बहरोड़ को नया जिला घोषित करते हुए विभाग अनुसार ओएसडी की तैनाती की जा रही है। इसी क्रम में प्रशासनिक ओएसडी के पद पर आईएएस शुभम चौधरी को तैनात किया गया है, जिनका कार्यालय अस्थाई तौर पर नगर परिषद कार्यालय से संचालित किया जा रहा है। वहीं पुलिस ओएसडी के तौर पर आईपीएस रंजिता शर्मा की तैनाती की गई है जो वर्तमान में एएसपी कार्यालय से अपना कामकाज देख रही है। प्रशासन ने एलबीएस छात्रावास नं. 01 को पुलिस ओएसडी के अस्थाई कार्यालय के तौर पर चयनित किया है।

बताया जा रहा है कि छात्रावास के विधार्थियों को महाविधालय प्रशासन द्वारा छात्रावास भवन खाली किये जाने को लेकर भी कहा जा रहा है। जबकि विद्यार्थियों का कहना है कि वर्तमान में करीब 18 विधार्थी उक्त छात्रावास में रहकर अध्ययन कर रहे है।

महाविधालय छात्रावास में पुलिस ओएसडी का कार्यालय खोले जाने का विरोध

इसी को लेकर मंगलवार को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेन्द्र गुर्जर, कमल सैनी व राजेश रावत के नेतृत्व में विधार्थियों ने प्रशासनिक ओएसडी शुभम चौधरी व कार्यवाहक प्राचार्य एस.के. सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संजय कुमार मीणा, जतिन गुर्जर, मोहित, सुभाष, लोकेश, सचिन, हिमांशु वर्मा आदि छात्रों ने बताया कि छात्रावास के कमरे पुलिस ओएसडी को दिए जाने की खबर से छात्रावास में रह रहे विधार्थी अवसाद की स्थिति में है। यहाँ के विधार्थी अन्यत्र कमरा लेकर रहने में सक्षम नहीं है। अगर छात्रावास भवन खाली करवाया गया तो विधार्थियों को मजबुरन घर वापस लौटना पड़ेगा जिससे उनकी पढ़ाई चौपट व भविष्य अंधकारमय हो जायेगा।

ज्ञापन में छात्रावास भवन से ना निकाले जाने की मांग की गई है। वहीं इस सम्बंध में छात्र नेताओं का यह भी कहना था कि कस्बे में और भी जगह खाली पड़ी है, जहां कार्यालय खोला जा सकता है। इस दौरान रोहित लोमोड़, आरएलपी, महेश अधाना, सचिन शर्मा, देशराज सराधना, नरेश सैनी आदि भी मौजूद रहे।

अपने समाचार फोटो, वीडियो सहित हमें व्हाट्सएप करें- 9887243320

समाचार और भी हैं…👇

  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में खाकी पर लगा दाग: यू-ट्यूबर को फंसाकर वसूली का मामला, SHO समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कृषक साथी योजना से दो परिवारों को संबल, 2-2 लाख की सहायता स्वीकृत
  • पावटा के प्रागपुरा जीएसएस को राज्य स्तरीय सम्मान, सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली पहचान
  • बहरोड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार
  • राजस्थान के अलवर-जयपुर रोड पर सड़क किनारे बैठा दिखा पैंथर

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: विराटनगर को जयपुर जिले में यथावत रखने की मांग, संघर्ष समिति ने 29 जून को बुलाई विशाल आमसभा 
Next: पति राहुल शर्मा से तलाक की अफवाहों पर असिन की प्रतिक्रिया

Related Stories

image_editor_output_image-1272121424-17744960747333417210674087276498.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में खाकी पर लगा दाग: यू-ट्यूबर को फंसाकर वसूली का मामला, SHO समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Rajesh Kumar Hadia March 26, 2026
image_editor_output_image-1082552654-17744571970597199506894430694500.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कृषक साथी योजना से दो परिवारों को संबल, 2-2 लाख की सहायता स्वीकृत

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-1403778975-1774437842159652858421538820995.jpg
  • Top news

पावटा के प्रागपुरा जीएसएस को राज्य स्तरीय सम्मान, सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली पहचान

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1272121424-17744960747333417210674087276498.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में खाकी पर लगा दाग: यू-ट्यूबर को फंसाकर वसूली का मामला, SHO समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Rajesh Kumar Hadia March 26, 2026
image_editor_output_image-1082552654-17744571970597199506894430694500.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कृषक साथी योजना से दो परिवारों को संबल, 2-2 लाख की सहायता स्वीकृत

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-1403778975-1774437842159652858421538820995.jpg
  • Top news

पावटा के प्रागपुरा जीएसएस को राज्य स्तरीय सम्मान, सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली पहचान

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-30209236-17743789327123113776049148530612.jpg
  • Top news

बहरोड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.