न्यूज़ चक्र। कोटपूतली। निकटवर्ती पाटन थाना पुलिस ने पपला गैंग से जुड़े दो बदमाशों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह दोनों बदमाश पपला गैंग को हथियारों की सप्लाई किया करते थे। सीकर के पाटन थाना पुलिस ने जयपुर रेंज आईजी हवा सिंह घुमरिया के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए स्पेशल टीम की सहायता से हरियाणा के मूसनोता व उसके दूसरे साथी को नानकवास पाटन से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपित महेश उर्फ किल्लर और अंकित से दो देशी कट्टा सहित 15 जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपित महेश उर्फ किल्लर पूर्व में कुख्यात बदमाश विक्रम उर्फ पपला गैंग को हथियारों की सप्लाई करता था।
इसके अलावा भरतपुर, अलवर, सीकर, झुन्झुन, जयपुर ग्रामीण, हरियाणा, दिल्ली व यूपी में भी हथियारों की सप्लाई करता था। आरोपित से पूछताछ जारी है,पूछताछ में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।
देखें वीडियो…click & Play
https://youtu.be/MCV65eSI4GI
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।