डिप्टी सीएम की सभा के लिए नहीं मिली अनुमति, पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिया उपखंड कार्यालय पर धरना 

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के प्रस्तावित कार्यक्रम से जुड़ा है मामला 

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली. हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का कार्यक्रम 2 जुलाई को एलबीएस कॉलेज में प्रस्तावित है. जिसमें डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला आम सभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम को लेकर जेजेपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से स्वीकृति और सुरक्षा की मांग की है. प्रशासन के द्वारा असमर्थता जताने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया.

डिप्टी सीएम की सभा के लिए नहीं मिली अनुमति, पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिया उपखंड कार्यालय पर धरना 

पार्टी प्रधान महासचिव रामनिवास यादव ने बताया कि 2 जुलाई 2023 को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कोटपूतली के एलबीएस कॉलेज में आम सभा को संबोधित करेंगे. जिसे लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से स्वीकृति और सुरक्षा मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने स्वीकृति देने में असमर्थता जाहिर की.

महासचिव यादव ने आरोप लगाया कि कॉलेज में किसी भी प्रकार की कोई परीक्षा और अन्य गतिविधियां नहीं होनी है उसके बावजूद प्रशासन गुमराह कर अनुमति देने से इंकार कर रहा है. लोकतंत्र में सभी का बराबर अधिकार होने के बावजूद प्रशासन आज सरकारी दबाव में काम कर रहा है, इसकी सूचना कलेक्टर और मुख्य सचिव तक भी भिजवाई गई है. 

डिप्टी सीएम की सभा के लिए नहीं मिली अनुमति, पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिया उपखंड कार्यालय पर धरना 

जेजेपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि अगर हमें प्रशासन की तरफ से स्वीकृति नहीं मिली तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा.  वही एसडीएम ने बताया कि स्वीकृति के लिए एप्लीकेशन आई है, हमारी तरफ से मना नहीं किया गया है. जमीन कॉलेज प्रशासन की है,  इसलिए एनओसी के लिए लेटर भेजे हुए हैं जैसे ही एनओसी मिलती है हमारी तरफ से स्वीकृति दे दी जाएगी.

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।