पानी-पेड़ आपके द्वार अभियान एवं पानी-किसानी-जवानी संवेदना यात्रा के संयोजक, पर्यावरणविद्, जल प्रहरी एवं नंगे पैर यात्री दीप सिंह शेखावत ने भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश कार्यालय में संगठन महामंत्री अजय कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दीप सिंह शेखावत ने अपनी नंगे पैर जल एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता यात्रा का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए “पेड़ लगाओ, जल बचाओ” के संकल्प को दोहराया। उन्होंने पानी और पेड़ों के आपसी संबंध एवं संरक्षण के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।

भेंट के दौरान भाजपा संगठन महामंत्री अजय कुमार ने जल प्रहरी दीप सिंह शेखावत द्वारा जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी के क्षेत्र में किए जा रहे अद्वितीय एवं उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने केंद्र सरकार के वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, जल संचयन जन भागीदारी अभियान एवं हरियालो राजस्थान जैसे अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर चर्चा की।

शेखावत के सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों तथा उन्हें प्राप्त सम्मानों से प्रभावित होकर अजय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक “सामाजिक समरसता” भेंट की और उनके जनसेवा कार्यों को निरंतर गति देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर नंगे पैर यात्री दीप सिंह शेखावत ने अजय कुमार को राजस्थान भाजपा संगठन महामंत्री का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का अभियान जन-जन की भागीदारी से ही सफल होगा।