Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • Jaipur: पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर रंगदारी मांगने वाले पांच बदमाश पुलिस ने दबोचे, मुठभेड़ में दो को लगी गोली
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

Jaipur: पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर रंगदारी मांगने वाले पांच बदमाश पुलिस ने दबोचे, मुठभेड़ में दो को लगी गोली

News Chakra March 26, 2023

News Chakra : जयपुर, कोटपूतली और सीकर की नीमकाथाना पुलिस ने धरपकड़ अभियान के तहत पांच बदमाशों को लगातार पीछा कर दबोच लिया। शनिवार को यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए पांचों युवकों पर पेट्रोल पंप मालिक पर फायरिंग व मारपीट करने के आरोप हैं।

गौरतलब है कि नेशनल हाईवे जयपुर दिल्ली रोड पर कोटपूतली के पास स्थित पेट्रोल पंप पर 24 मार्च को सुबह 3 बजे बलेनो कार में सवार होकर आए बदमाशों ने ढाई लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए पेट्रोल पंप कार्मिकों पर फायरिंग कर दी थी। बदमाशों ने पेट्रोल पम्प पर खड़ी एक कार, मोटरसाइकिल, पम्प मशीन, केबिन को लोहे की रॉड और डंडों से बुरी तरह तोड़ दिया और एक कार्मिक का सिर फोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ये कार्रवाई की।

राह चलते एक व्यक्ति की टांग तोड़ दी

पेट्रोल पंप के मालिक ने इस मामले की जानकारी कोटपूतली एडिशनल एसपी विद्या प्रकाश को दी। एएसपी के सुपरविजन में कोटपूतली एसएचओ सवाई सिंह और थाने की टीम सहित डीएसटी जयपुर ग्रामीण टीम ने आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने सीकर के रींगस कस्बे में बलेनो गाड़ी को तेज भगाकर एक्सीडेंट कर राह चलते एक व्यक्ति की टांग भी तोड़ दी।

Jaipur: पेट्रोल पंप पर फायरिंग: बदमाशों ने पेट में गोली मारकर मोटरसाइकिल सवार युवक से छीनी बाइक

बदमाशों की गाड़ी ऑफ रोड होने पर खेतों में भागते हुए बदमाशों को जनता के सहयोग से पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान मौका मिलने पर दो बदमाश एक दूसरी गाड़ी में भाग निकले। जिनका पुलिस ने लगातार पीछा करते हुए नीमका थाना सदर क्षेत्र के गुहाला (पुलिस चौकी एरिया) गांव में आरोपियों की गाड़ी के सामने अपना पुलिस वाहन लगा दिया, तो बदमाश पैदल भाग लिए और एक ने मोटरसाइकिल सवार युवक से मोटरसाइकिल छीन ली। बाइक के लिए मना करने पर एक बदमाश ने बाइक सवार के पेट में गोली मार दी। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया।

वहीं, दोनों बदमाशों को जनता और लोकल पुलिस के सहयोग से दबोच लिया गया। जिन्हें स्थानीय सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। ग्रामीणों ने बदमाशों की जमकर धुनाई भी कर डाली।

Jaipur: पेट्रोल पंप पर फायरिंग : इन आरोपियों को पकड़ा, दो घायल हुए

पुलिस ने शिवम पुत्र अवधेश शर्मा, जाति- ब्राह्मण उम्र 19 साल, निवासी- शक्तिनगर, थाना मॉडल टाउन रेवाड़ी। अमित कुमार पुत्र विक्रम सिंह, उम्र 21 साल, जाति -गुर्जर, निवासी-कासिमपुर, थाना कोटकासिम, जिला अलवर। शशांक पुत्र देवेन्द्र कुमार गौतम, उम्र 19 साल, जाति- ब्राह्मण निवासी-सिवालों का मोहल्ला चाकसू, वार्ड नंबर 16 थाना चाकसू, जिला जयपुर। नितेश पुत्र पप्पू राम अहीर, निवासी- काला खाना, थाना बानसूर (अलवर)। बल्लू पुत्र गिरधारी वर्मा, निवासी- बास दयाल, थाना बानसूर (अलवर) को पकड़ा हैं। इनमें नतेश और बल्लू घायल हुए हैं।

  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर में ‘कुर्सी विवाद’: एसडीएम की सीट पर विधायक
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय के बीडीएम जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की बड़ी सफलता
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी
  • पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
  • पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: भोला प्रमोशन के दौरान आरआरआर ऑस्कर जीत पर अजय देवगन की मजेदार प्रतिक्रिया
Next: भोला स्टार अजय देवगन अपनी फिल्मों में सुपरस्टार के स्टंट के बारे में मजाक करने के बाद कपिल शर्मा पर कटाक्ष करते हैं [Watch video]

Related Stories

img-20260427-wa00111642252686395326818.jpg
  • Kotputli

ग्राहक सेवा से दिलों में जगह बनाने वाले रजनीश कुमार का तबादला, निखिल आनंद ने संभाली नई जिम्मेदारी

Vikas Verma April 28, 2026
IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image1563865948-17779582817856005308145543338867.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर में ‘कुर्सी विवाद’: एसडीएम की सीट पर विधायक

Rajesh Kumar Hadia May 5, 2026
image_editor_output_image197180110-17777393707808644959475758143240.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय के बीडीएम जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की बड़ी सफलता

Rajesh Kumar Hadia May 2, 2026
image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.