कोटपूतली में 11 अगस्त को होगा प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। राजकीय आईटीआई, कोटपूतली में 11 अगस्त 2025, सोमवार को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (PMNAM) आयोजित किया जाएगा। यह मेला भारत सरकार की एक राष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है।

कोटपूतली में 11 अगस्त को होगा प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला

इस कार्यक्रम के तहत युवाओं को विभिन्न उद्योगों से जोड़ा जाएगा, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव के साथ-साथ सीखते हुए आय अर्जित करने का अवसर भी मिलेगा। अप्रेंटिसशिप मेला निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले (10वीं/12वीं/आईटीआई/बीएससी-केमिस्ट्री/पॉलीटेक्निक/बीटेक/स्नातक) उत्तीर्ण युवा भाग ले सकेंगे।

सहायक निदेशक कुंतल सैनी ने बताया कि इस मेले में उपस्थित होकर इच्छुक युवा रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं और अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं।

अच्छी सेहत के लिए खाएं, 8 अनाज से बना बिना गेहूं का आटा। आपके शहर के सभी स्टोर्स पर उपलब्ध

कोटपूतली में 11 अगस्त को होगा प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।