पावटा: जन्मदिन पर ‘शराब छोड़ो, दूध पियो’ अभियान का आगाज़, युवाओं को नशे से दूर रखने का दिया संदेश

युवा शराब की बुरी लत छोड़ें, स्वस्थ जीवन के लिए दूध अपनाएं – राजेन्द्र यादव

पावटा: जन्मदिन पर 'शराब छोड़ो, दूध पियो' अभियान का आगाज़, युवाओं को नशे से दूर रखने का दिया संदेश

न्यूज़ चक्र, पावटा। कस्बे में एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला समन्वयक राजेन्द्र यादव और मनोज सैनी के नेतृत्व में एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व झोटवाड़ा विधायक प्रत्याशी अभिषेक चौधरी के जन्मदिन पर समाज में नशे के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ अनूठा अभियान शुरू किया गया। ‘शराब छोड़ो, दूध पियो’ नामक इस पहल के तहत युवाओं  को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर टसकोला भौनावास रोड स्थित पावटा की बड़ी पुलिया के नीचे आम जनता को गर्म दूध पिलाकर जागरूकता फैलाई। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया।

जिला समन्वयक राजेन्द्र यादव ने कहा, “आज की युवा पीढ़ी पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव में आकर नशे की गिरफ्त में फंस रही है। शराब जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से खत्म करना बेहद जरूरी है। युवा वर्ग को चाहिए कि वे शराब जैसी लत छोड़कर दूध को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। इससे न केवल उनकी सेहत सुधरेगी बल्कि समाज में कुरीतियों का भी खात्मा होगा।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने एकमत से शराब जैसी आदतों से बचने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंकित वर्मा, विकास कुमार, मुकेश, गणेश, सुभाष, रघुवीर चौधरी, महेश हुल्डा, विशाल वर्मा, गोपाल, विजय वर्मा, विनय किराड़, राज कुमार सैनी और जयसिंह यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे । –एल एन कुमावत पावटा।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।