Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Ranji Trophy | चेतेश्वर पुजारा की नाबाद शतकीय पारी से झारखंड के खिलाफ सौराष्ट्र मजबूत स्थिति में
  • SPORTS

Ranji Trophy | चेतेश्वर पुजारा की नाबाद शतकीय पारी से झारखंड के खिलाफ सौराष्ट्र मजबूत स्थिति में

News Chakra January 6, 2024
Ranji-Trophy-चेतेश्वर-पुजारा-की-नाबाद-शतकीय-पारी-से.webp

Cheteshwar Pujara In Ranji Trophy

Loading

राजकोट. भारतीय टेस्ट टीम से बाहर हुए अनुभवी चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) की नाबाद शतकीय पारी के दम पर सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए के मैच में शनिवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में चार विकेट पर 406 रन बनाकर अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। दिन का खेल खत्म होते समय पुजारा 157 रन पर नाबाद थे जबकि क्रीज पर प्रेरक मांकड़ (नाबाद 23) उनका साथ दे रहे है।

सौराष्ट्र ने मैच के पहले दिन झारखंड की पारी को 142 रन पर समेट दिया था। अब तक उसकी कुल बढत 264 रन की हो गयी है और उसके छह विकेट बचे हैं। सौराष्ट्र के लिए हार्विक देसाई (85), शेल्डन जैक्सन (54) और अर्पित वसावदा (68) ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया। पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज हार्विक और जैक्सन दूसरे दिन अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके। दोनों ने हालांकि दूसरे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी।

यह भी पढ़ें

पुजारा ने 239 गेंद की नाबाद पारी में 19 चौके जड़े। उन्होंने वसावदा के साथ चौथे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी कर मैच पर पकड़ बनाने में अहम भूमिका निभाई। ग्रुप के अन्य मैचों में महाराष्ट्र के खिलाफ मणिपुर पर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है। मणिपुर के 137 रन के जवाब में महाराष्ट्र ने पहली पारी में 320 रन बनाये। टीम के लिए अंकित बावने ने 153 जबकि सिद्देश वीर (58) और केदार जाधव (56) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

महाराष्ट्र ने मणिपुर की दूसरी पारी में 85 रन तक चार विकेट झटक लिये। मणिपुर की टीम महाराष्ट्र से अब भी 98 रन पीछे है। सेना ने वरुण चौधरी की 44 रन पर चार विकेट से नागपुर में विदर्भ की पहली पारी में 191 रन पर आठ विकेट चटका दिया। इससे पहले सेना की टीम 241 रन पर आउट हो गयी थी। रोहतक में खराब रोशनी के कारण राजस्थान और हरियाणा के बीच मैच नहीं हो सका। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs AUS 1st T20I | झूलन गोस्वामी की सलाह टिटास साधु के लिए बनी सफलता की कुंजी, जीत में दर्ज की अह…
Next: Pakistan Cricket Board | स्पिनर अबरार अहमद पर कार्रवाई करेगा PCB? जानें है मामला

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1350507672-17753838281291124354882891350205.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जन्मदिन बना सेवा का पर्व: हैप्पी गुर्जर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त संग्रहित

Rajesh Kumar Hadia April 5, 2026
image_editor_output_image-1592803202-17753218899776613655559876161588.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia April 4, 2026
image_editor_output_image1510487229-17752357634418223327065001225852.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
image_editor_output_image894630087-17752348189822613011966295744243.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.