News Chakra

Rishabh Pant Declared fit to participate in the IPL 2024.

ऋषभ पंत (File Photo)

Loading

नई दिल्ली: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के आगामी चरण के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का कप्तान नियुक्त किया गया।  दिसंबर 2022 में एक भयानक कार दुर्घटना का शिकार होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज पंत 14 महीने तक क्रिकेट से दूर रहे।

दिल्ली कैपिटल्स के अध्यक्ष और सह मालिक पार्थ जिंदल ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हमें अपने कप्तान के रूप में ऋषभ का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। धैर्य और निडरता हमेशा उनके क्रिकेट में अहम रही है। हम नये जोश और उत्साह के साथ नये सत्र का इंतजार कर रहे हैं और मैं उन्हें एक बार फिर हमारी टीम को मैदान पर ले जाते हुए देखने का इंतजार नहीं कर सकता।”

इससे पहले बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने पंत को इस साल के आईपीएल में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलने के लिए मंजूरी दे दी थी। बोर्ड ने एक मेडिकल अपडेट में कहा, ‘‘उत्तराखंड के रूड़की के पास 30 दिसंबर 2022 को सड़क दुर्घटना के बाद 14 महीने की रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरने के बाद ऋषभ पंत को अब आगामी आईपीएल 2024 के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में फिट घोषित किया गया है। ” 



PC : enavabharat

News Chakra

Categories:
Avatar photo
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।