Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Sarfaraz Khan | टीम इंडिया के लिए कब खेलूंगा अब्बू? जानें सरफराज खान के इस सवाल पर पिता नौशाद ने क्य…
  • SPORTS

Sarfaraz Khan | टीम इंडिया के लिए कब खेलूंगा अब्बू? जानें सरफराज खान के इस सवाल पर पिता नौशाद ने क्य…

News Chakra March 15, 2024

Sarfaraz Father told to play domestic cricket as if you are playing for India

सरफराज खान और नौशाद खान (PIC Credit: X)

Loading

नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट टीम (Indian Test team) में हाल ही में पदार्पण (Debut) करने वाले सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने शुक्रवार को बताया कि उनके पिता नौशाद ने उन्हें घरेलू क्रिकेट (Domestic Cricket) इस तरह खेलने की हिदायत दी कि जैसे वे राष्ट्रीय टीम के लिए खेल रहे हों। 

राष्ट्रीय स्तर पर रनों का ऊंचा अंबार लगाने के बावजूद सरफराज के भारतीय टीम में चयन में विलंब होता रहा तो सरफराज के पिता ने उन्हें कहा कि घरेलू क्रिकेट क मैच को ऐसे ही खेलो जैसे ये भारतीय टीम के मुकाबले हों। सरफराज को आखिरकार हाल में इंग्लैंड के खिलाफ समाप्त हुई टेस्ट श्रृंखला के दौरान भारत के लिए खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने तीन अर्धशतक जड़कर अपनी प्रतिभा की झलक दिखायी। 

प्रथम श्रेणी में 14 शतक और 69.85 के औसत से रिकॉर्ड 3912 रन बनाने के बावजूद सरफराज को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली तो पिछले साल महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने उनके टेस्ट चयन के लिए समर्थन किया। सरफराज ने यहां ‘इंडिया टुडे कान्क्लेव’ में कहा, ‘‘मैं अपने पिता से पूछता कि मुझे भारत के लिए खेलने का मौका कब मिलेगा तो वह मुझे सिर्फ एक चीज कहते। ऐसा सोचो कि तुम अपने अगले घरेलू मैच में भारत के लिए खेल रहे हो और ऐसे ही रन जुटाओ।” उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये मेरा सिर्फ एक ही काम था कि जहां भी मैं खेलता, वहां रन जुटाता।”

यह भी पढ़ें

सरफराज को राजकोट में तीसरे टेस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने टेस्ट कैप सौपी जिसमें उन्होंने गावस्कर की तरह दो अर्धशतक जड़े। सरफराज ने कहा, ‘‘बचपन से ही मैं टेस्ट क्रिकेट की अहमियत के बारे में कहानियां सुनता। मेरे पिता मुझे खेल के लंबे प्रारूप की अहमियत बताते रहते। ऐसा नहीं था कि दबाव नहीं था, जब मैं अपनी पहली श्रृंखला खेल रहा था तो मुझे दबाव महसूस हुआ।” उन्होंने अपना समर्थन करने के लिए महान क्रिकेटर गावस्कर का धन्यवाद भी किया। 

सरफराज ने कहा, ‘‘गावस्कर सर आपको धन्यवाद कहना चाहता हूं जिन्होंने मेरी मदद की और मेरा समर्थन किया।” गावस्कर ने पिछले साल जनवरी में सरफराज को टेस्ट टीम में जगह नहीं दिये जाने पर कहा कि था कि चयनकर्ताओं को खिलाड़ियों को उनके शरीर के आकार के आधार पर नहीं बल्कि बल्ले और गेंद से उनकी फॉर्म के आधार पर चुनना चाहिए। सरफराज ने कहा कि भारत के लिए खेलने के बाद उनके सोशल मीडिया पर फोलोअर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लिए टेस्ट पदार्पण के बाद मेरे इंस्टाग्राम पर फोलोअर्स की संख्या 1.5 मिलियन पहुंच गयी है। यह अच्छा है।”  

(एजेंसी) 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Jofra Archer | सर्जरी के बाद वापसी कर रहे जोफ्रा आर्चर का दिखा आक्रमक अंदाज, KSCA के लिए प्रैक्टिस म…
Next: Hardik Pandya | ‘…ऐसी क्रिकेट खेलेंगे कि कोई भूल नहीं सकेगा’, MI में वापसी पर बोले हार्दिक पंड्या

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1660318823-1773061995702346319279591173862.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध बजरी खनन पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 पोकलेन मशीनें, 2 ट्रेलर और 2 डम्पर जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 9, 2026
image_editor_output_image1501972761-17730574804877970958513010205017.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी को श्रद्धांजलि, प्रागपुरा से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

Rajesh Kumar Hadia March 9, 2026
image_editor_output_image716095735-17729928592105678399554541555502.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र के टसकोला से भैरू बाबा मंदिर के लिए 5वीं विशाल पदयात्रा रवाना, भजन-कीर्तन के साथ गूंजे जयकारे

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
image_editor_output_image1948441137-17729863899471028394331313422199.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सड़क हादसा, युवती की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.