News Chakra

Joffra Archer returns after surgery and takes two wickets in the practice match for KSCA

जोफ्रा आर्चर (PIC Credit: Social Media)

Loading

अलूर: सर्जरी (Surgery) के बाद वापसी कर रहे इंग्लैंड (England) के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) यहां अपने देश की काउंटी टीम ससेक्स के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच (Practice Match) में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ एकादश (KSCA’s XI) के लिए शानदार लय में दिखायी दिये और उन्होंने सात ओवर के स्पैल में 22 रन देकर दो विकेट झटके। 

मई 2023 में अपना अंतिम प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने वाले दौरा करने वाली ससेक्स टीम का हिस्सा हैं। मार्च 2023 के बाद से वह इंग्लैंड के लिए नहीं खेले हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आर्चर को कोहनी की चोट के कारण टूर्नामेंट के बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा था और उन्होंने मई में कोहनी की सर्जरी रायी थी। मुंबई इंडियंस ने आर्चर को रिलीज कर दिया था।

इसके बाद इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आर्चर को यह कहते हुए पिछले साल दिसंबर में हुई आईपीएल खिलाड़ी नीलामी में शामिल होने की अनुमति नहीं दी थी कि उन्हें अपने कार्यभार का प्रबंधन करना होगा। मुंबई इंडियंस केप टाउन ने इस साल की एसए20 के लिए ‘रिटेन’ किया था लेकिन वह खेल नहीं सके। आर्चर केएससीए एकादश के लिए मेहमान खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं। मेजबान टीम ससेक्स को पहली पारी की बढ़त से नहीं रोक सकी।   

यह भी पढ़ें

आर्चर ने सात ओवर गेंदबाजी करते हुए बायें हाथ के स्पिनर पारस गुरबक्श (80 रन देकर पांच विकेट) का पूरा साथ निभाया। लेकिन मेहमान टीम ने पहली पारी में 365 रन बनाकर बढ़त हासिल की। इससे पहले केएससीए एकादश की पूरी टीम 201 रन पर सिमट गयी थी। दूसरी पारी में मेजबान टीम ने स्टंप तक चार विकेट गंवाकर 162 रन बना लिये थे। 

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

Categories:
Avatar photo
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।