Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Saurabh Tiwari Retirement | सौरभ तिवारी ने क्रिकेट को कहा अलविदा, राजस्थान के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मै…
  • SPORTS

Saurabh Tiwari Retirement | सौरभ तिवारी ने क्रिकेट को कहा अलविदा, राजस्थान के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मै…

News Chakra February 12, 2024
Saurabh-Tiwari-Retirement-सौरभ-तिवारी-ने-क्रिकेट-को-कहा.webp

Saurabh Tiwari Retirement

सौरभ तिवारी (PIC Credit: Social media)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी (Saurabh Tiwari Retirement) ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वह रणजी ट्राफी में अपना आखिरी मुकाबला राजस्थान के खिलाफ झारखंड के लिए खेलेंगे, यह मैच 16 फरवरी से जमशेदपुर में शुरू होगा।

सौरभ तिवारी ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा कि ‘इस यात्रा को अलविदा कहना थोड़ा मुश्किल है, जो मैंने अपनी स्कूली शिक्षा से पहले शुरू कर दी थी। लेकिन, मुझे यह भी यकीन है कि यह इसके लिए सही समय है। मुझे लगता है कि अगर आप राष्ट्रीय टीम और आईपीएल में नहीं हैं, तो यह एक युवा खिलाड़ी के लिए राज्य टीम में जगह खाली करना बेहतर है। हमारी टेस्ट टीम में युवाओं को काफी मौके मिल रहे हैं। इसलिए मैं यह निर्णय ले रहा हूं।’

Saurabh Tiwari has announced his retirement from professional cricket. pic.twitter.com/k2KthN3Odz

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 12, 2024

सौरव आगे कहते हैं, ‘ऐसा नहीं है कि मैंने यह फैसला केवल अपने प्रदर्शन के आधार पर किया है। आप रणजी और पिछले घरेलू सीज़न में मेरा रिकॉर्ड देख सकते हैं। यह हमेशा पूछा जाता है कि मैं आगे क्या करने जा रहा हूं, ऐसे में फिलहाल मैं केवल यही जानता हूं कि क्रिकेट यही एकमात्र चीज है, जिसे मैं जानता हूं इसलिए मैं खेल से जुड़ा रहूंगा। मुझे राजनीति से भी प्रस्ताव मिला है लेकिन मैंने इसके बारे में नहीं सोचा है।’

2006 में झारखंड के लिए डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज सौरव तिवारी ने 115 प्रथम श्रेणी खेल, 116 लिस्ट ए मैच और 181 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें क्रमशः 8030, 4050 और 3454 रन बनाए हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम छह शतक और 22 अर्द्धशतक हैं, लेकिन रेड-बॉल क्रिकेट में उनकी संख्या और भी प्रभावशाली है। उन्होंने 22 शतक और 34 अर्द्धशतक 47।51 के औसत से बनाए है।

यह भी पढ़ें

तिवारी को 2010 में भारत के लिए तीन वनडे मैच खेलने का भी मौका मिला, जिसमें उन्होंने दो पारियों में बिना आउट हुए 49 रन बनाए। वह विराट कोहली की कप्तानी में 2008 विश्व कप जीतने वाली भारत की अंडर-19 टीम का भी हिस्सा थे। वह 2011 में विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली झारखंड टीम का भी हिस्सा थे।

इसके अलावा सौरव तिवारी आईपीएल में धमाल मचा चुके हैं। तिवारी ने चार फ्रेंचाइजी- मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) और राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 74 पारियों में 28।73 की दर से और 120।1 की स्ट्राइक रेट से 1494 रन बनाए हैं। उन्होंने आखिरी बार 2021 में आईपीएल मैच खेला था। उसके बाद से वह आईपीएल में नज़र नहीं आए हैं।  



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Dharmendrasinh Jadeja | जडेजा के शानदार प्रदर्शन से सौराष्ट्र को बड़ी जीत, राजस्थान को 218 रन से दी …
Next: Rishabh Pant | वॉकर से दौड़ने तक का सफर! ऋषभ पंत जल्द करेंगे मैदान पर एंट्री- देखें Video

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image515788051-17749802091568751686436786047726.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में निराश्रित गौवंश का बढ़ता आतंक, हादसों से दहशत — स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में रोष

Rajesh Kumar Hadia March 31, 2026
image_editor_output_image985053365-17749783584895141290776083205384.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के गोवर्धनपुरा की हेनू यादव ने 12वीं विज्ञान में 98% अंक हासिल कर रचा इतिहास

Rajesh Kumar Hadia March 31, 2026
image_editor_output_image-579912837-17749776885388817393489555885713.jpg
  • Top news

पावटा में खेलना की रेहाना खान ने 12वीं में 94% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Rajesh Kumar Hadia March 31, 2026
image_editor_output_image-2038438911-17749754380262223791525540779244.jpg
  • Top news

शाहपुरा के अभय सैनी ने 94.20% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, विज्ञान वर्ग में शानदार सफलता

Rajesh Kumar Hadia March 31, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.