स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, ग्रामीणों ने गेट पर ताला लगाकर किया विरोध

कस्बे के निकटवर्ती पवाना अहीर स्थित सेठ मूलचंद प्रभूदयाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने विद्यालय के शिक्षक पर छात्रा के साथ विद्यालय परिसर में अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, ग्रामीणों ने गेट पर ताला लगाकर किया विरोध
स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, ग्रामीणों ने गेट पर ताला लगाकर किया विरोध

मामले की जानकारी मिलने के बाद सरपंच प्रतिनिधि सत्तू सांखला के नेतृत्व में ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और विरोध जताते हुए मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, ग्रामीणों ने गेट पर ताला लगाकर किया विरोध
स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, ग्रामीणों ने गेट पर ताला लगाकर किया विरोध

ग्रामीणों का कहना है कि छात्रा से संबंधित मामला होने के कारण जांच के दौरान उसकी सुरक्षा और निजता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन से भी मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कदम उठाने की मांग की।

विद्यालय के प्राचार्य भागीरथ मीणा ने बताया कि ग्रामीणों और सरपंच प्रतिनिधि की ओर से मामले को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर जांच करवाई जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Author