News Chakra

खबर की वस्तु स्थिति जानने के लिए स्थानीय पत्रकार ने किया था अधिकारी को फोन। एईएन पर आरोप-अमर्यादित भाषा में की पत्रकार से बातशिकायत के बाद विभाग ने किया एपीओ।

शाहपुरा (जयपुर)। शाहपुरा विद्युत विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है। विभाग के एईएन अंकित बलौदा को अमर्यादित भाषा के प्रयोग के मामले में एपीओ (Awaiting Posting Order) कर दिया गया है।

मामला तब सामने आया जब शाहपुरा के एक स्थानीय पत्रकार ने हाल ही में हुई एक युवक की विद्युत दुर्घटना में मौत को लेकर विभाग की लापरवाही पर खबर की वस्तुस्थिति जानने हेतु एईएन अंकित बलौदा से फोन पर संपर्क किया। आरोप है कि इस दौरान अधिकारी ने पत्रकार से अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया।

विद्युत विभाग के शाहपुरा एईएन एपीओ, अमर्यादित व्यवहार की मिली थी शिकायत

सूत्रों के अनुसार, पत्रकार ने इस घटना की जानकारी जिला कलेक्टर जयपुर, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह तथा शाहपुरा विधायक मनीष यादव को दी। विधायक यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया था, और लोगों ने विभागीय लापरवाही के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया था। उस समय भी विधायक ने मौके पर पहुंचे XEN को निर्देश दिए थे कि लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

लगातार मिल रही शिकायतों और पत्रकार के साथ हुए अमर्यादित व्यवहार की पुष्टि के बाद विभाग ने एईएन अंकित बलौदा को एपीओ कर दिया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह कार्रवाई देर से सही, मगर न्याय की दिशा में एक आवश्यक कदम है।

वहीं, पत्रकार समुदाय ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि—
“अगर जनसेवा के दायित्व निभाने वाले अधिकारी ही जवाबदेही से बचने लगें तो व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा होता है।”

क्षेत्र में अब लोग उम्मीद जता रहे हैं कि इस घटना के बाद विभाग अपने व्यवहार और कार्यप्रणाली में सुधार लाएगा।

Categories:
Avatar photo
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *