Simona Halep | डोपिंग प्रतिबंध की अपील के बाद वापसी को लेकर नर्वस थी टेनिस खिलाड़ी हालेप, जानें क्या…

Halep said she was nervous to return after appealing doping ban

सिमोना हालेप (सौजन्य: X)

Loading

बुकारेस्ट: डोपिंग प्रतिबंध (Doping Ban) के खिलाफ अपील करने के बाद प्रतिबंध घटने पर सिमोना हालेप (Simona Halep) डेढ़ साल बाद मियामी ओपन (Miami Open) में पेशेवर टेनिस (Tennis) मैच खेलने के लिए फ्लोरिडा जा रही हैं। दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन ने हालांकि कहा कि वह ‘नर्वस’ हैं।

हालेप ने बताया कि उन्होंने अपनी मां से कहा, ‘‘मैं बहुत घबराई हुई हूं।” हालेप निश्चित नहीं है कि कोर्ट पर और इसके बाहर क्या होगा। वह अपने करियर के ‘दूसरे भाग’ को शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। इस दिग्गज खिलाड़ी ने रोमानिया के बुकारेस्ट में अपने घर से ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के साथ एक वीडियो साक्षात्कार में यह बात कही।

हालेप अपने परिवेश के साथ अधिक सहज हैं लेकिन यह निश्चित नहीं है कि वह उस खिलाड़ी के कितना करीब पहुंचेंगी जो वह रह चुकी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ऐसा लगता है जैसे मुझे नहीं पता कि (मियामी में) लोगों से क्या उम्मीद की जाए। यह कैसा होने वाला है – फिर से लॉकर रूम में होना। खिलाड़ियों का भोजन (क्षेत्र)। यह सब दिनचर्या जो मैंने लगभग दो वर्षों तक नहीं की, यह मेरे लिए नई लग रही है।”

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।