Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • कोटपूतली- बहरोड़: ज्वाइन करने के तीसरे ही दिन एसपी का तबादला, अब वन्दिता राणा होंगी जिले की नई एसपी 
  • Rajasthan News
  • Behror
  • Kotputli

कोटपूतली- बहरोड़: ज्वाइन करने के तीसरे ही दिन एसपी का तबादला, अब वन्दिता राणा होंगी जिले की नई एसपी 

News Chakra February 23, 2024
images4581290616401689460

न्यूज़ चक्र। राजस्थान में नई सरकार के गठन के बाद व लोकसभा चुनावों से पहले तबादलों का दौर लगातार जारी है. नवगठित जिले कोटपूतली- बहरोड़ में भी जिला कलेक्टर व नगरपरिषद आयुक्त को जहां पूर्व में बदला जा चुका है वहीं जिला एसपी एक सप्ताह में दो बार बदल दिए गए हैं. 

गौरतलब है कि राजस्थान कार्मिक विभाग ने 16 फरवरी को 65 आईपीएस के ट्रांसफर किये थे. इस दौरान कोटपूतली -बहरोड़ जिला एसपी रंजीता शर्मा का कोटपूतली- बहरोड़ से दौसा तबादला कर दिया था. वहीं सिरोही एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी को कोटपूतली- बहरोड़ की कमान सौंपी गई थी. आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रयी ने बतौर कोटपूतली- बहरोड़ एसपी बुधवार को ही कार्यभार संभाला था. लेकिन 22 फरवरी की देर रात किये गए 24 आईपीएस की ट्रांसफर लिस्ट में कोटपूतली- बहरोड़ एसपी का चेहरा फिर बदल दिया गया है.

आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रयी को अब जिला भिवाड़ी सौंपा गया है. जिला खैरथल- तिजारा का कार्यभार (अतिरिक्त) भी मैत्रयी के पास ही होगा तो वहीं कोटपूतली- बहरोड़ की कमान अब सिरोही एसपी वन्दिता राणा को सौंपी गई है. आपको बता दें की आईपीएस वन्दिता राणा को भी 22 फरवरी को ही दौसा से सिरोही ट्रांसफर किया गया था. 

कोटपूतली- बहरोड़: ज्वाइन करने के तीसरे ही दिन एसपी का तबादला, अब वन्दिता राणा होंगी जिले की नई एसपी 

दबंग कार्रवाई के लिए जानी जाती है आईपीएस वन्दिता राणा

मुलत : उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली आईपीएस वन्दिता राणा का बतौर एसपी दौसा में शानदार कार्यकाल रहा है. एसपी वन्दिता राणा राजस्थान कैडर में 2017 बैच की आईपीएस हैं व दौसा जिले की 34 वीं व पहली महिला एसपी रही हैं और अब जिला कोटपूतली- बहरोड़ की तीसरी महिला एसपी होंगी। 

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG 4th Test | जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे आकाश दीप, चौथे मुकाबले में मिलेगा ‘टेस्ट कैप’!
Next: IND vs ENG 4th Test Live | रांची में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दिये कई झटके, प…

Related Stories

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1873423058-17751511584133103019815004083371.jpg
  • Top news

बहरोड़ पुलिस की ऑपरेशन “एंटी वेनम” के तहत बड़ी कार्रवाई, 2.891 किलो गांजा सहित महिला गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1891197557-17751501592154963689124730064926.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाने में एसपी सतवीर सिंह की जनसुनवाई 03 अप्रैल को

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image2029245825-17751468784562654237356345630346.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईएएस अपर्णा गुप्ता ने संभाली कलेक्टर की कमान

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1002858776-17751457634644055512870009216405.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हनुमान जन्मोत्सव पर आस्था का सैलाब, भव्य कलश यात्रा व धार्मिक आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.