Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Srikanth Kidambi Birthday | श्रीकांत किदांबी का जन्मदिन: करियर के लिए चुना मांसाहार, बड़े भाई की जिद …
  • SPORTS

Srikanth Kidambi Birthday | श्रीकांत किदांबी का जन्मदिन: करियर के लिए चुना मांसाहार, बड़े भाई की जिद …

News Chakra February 7, 2024
Srikanth-Kidambi-Birthday-श्रीकांत-किदांबी-का-जन्मदिन-करियर-के.webp

Srikanth Kidambi Birthday Special

श्रीकांत किदांबी

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: बैडमिंटन (badminton) के स्टार खिलाड़ी श्रीकांत किदांबी (Srikanth Kidambi Birthday) का आज यानी 7 फरवरी को जन्मदिन है। उनका जन्म सन 1993 में हुआ था। इस साल वह अपना 31 वां जन्मदिन बना रहे हैं। श्रीकांत किदांबी बेहद शानदार खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कई मौकों पर देश का नाम रोशन किया है। 

कामयाबी के पीछे बड़े भाई का हाथ 

श्रीकांत के कामयाबी की सबसे बड़ी वजह हैं उनके बड़े भाई नंदगोपाल हैं, जो खुद भी एक बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। सालों पहले नंदगोपाल ने बैडमिंटन को करियर बनाने का फैसला किया, जिसने श्रीकांत की भी जिंदगी बदल दी। दोनों पहले जी सुधाकर रेड्डी की अकेडमी में ट्रेनिंग करते थे, जिन्होंने दोनों भाईयों को गोपीचंद अकेडमी से जुड़ने की सलाह दी थी। 

kidambi srikanth
किदांबी श्रीकांत (PIC Credit: Social Media)

अकेडमी में जगह बनाने में नाकाम 

जिसके बाद गोपीचंद ने नंदगोपाल को अकेडमी के लिए चुन लिया, लेकिन श्रीकांत अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे। वो घर आए और बैडमिंटन से पूरी तरह दूर हो गए। वह भाई के बिना काफी उदास हो गए थे। बेटे की इस हालत में देखकर माता-पिता ने गोपीचंद से बात की और उन्हें मनाने की बहुत कोशिश की। जिसके बाद श्रीकांत को भी अकेडमी में ट्रेनिंग के लिए चुन लिया गया।  

यह भी पढ़ें

बनना पड़ा मांसाहारी 

उसके बाद गोपीचंद को भी श्रीकांत की प्रतिभा नज़र आने लगी। जिसके बाद उन्होंने खिलाड़ी को डबल्स छोड़कर सिंगल्स वर्ग में खेलने को कहा। जिसके लिए श्रीकांत को मांसाहारी खाना पड़ा। अपनी डाइट में अपनी ट्रेनिंग में कई बदलाव करने पड़े, लेकिन इसका असर दिखना लगा। श्रीकांत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता। इसके बाद आया साल 2017 जहां इस खिलाड़ी ने तीन सुपर सीरीज जीतकर इतिहास रचा।  

Srikanth Kidambi Birthday | श्रीकांत किदांबी का जन्मदिन: करियर के लिए चुना मांसाहार, बड़े भाई की जिद ...

इंजरी के बाद जोरदार वापसी 

श्रीकांत किदांबी ऐसे खिलाड़ी हैं जो हर मुश्किल के बाद वापसी करना जानते हैं। बीते एक दशक में जितनी बार श्रीकांत को इंजरी और खराब फॉर्म ने परेशान किया है, वह उतनी बार जोरदार वापसी करते हैं। वह इंजरी के कारण फिर से फॉर्म से बाहर चले गए और टोक्यो ओलिंपिक्स के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए। हालांकि उन्होंने फिर से वापसी की और साल 2021 में वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे और फिर अगले साल देश को थॉमस कप जिताने में अहम रोल निभाया। 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ICC Under-19 World Cup | भारत ने दक्षिण अफ्रीका के मुंह से छीना मैच, 9वीं बार बनाई Under-19 वर्ल्ड क…
Next: IND vs ENG | बुमराह की स्पीड के आगे क्यों ढेर हो रहे स्टोक्स? इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बताई ‘ये’ …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image636582703-17755009651337555357376027294216.jpg
  • Top news

पावटा में पारदर्शिता : कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न हुई आरपीएससी एसआई परीक्षा

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-804094727-1775499412568737860743703234711.jpg
  • Top news

पावटा में सड़क पर मिले दस्तावेज सुरक्षित लौटाए

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-207136100-17754963076045059533358511247466.jpg
  • Top news

पावटा में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-1143684729-17754952563027325031715942896196.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली ने एसपी सतवीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.