Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Sunil Gavaskar | ‘रोहित शर्मा थक गए, हार्दिक पंड्या नई सोच लेकर आएंगे…’, MI की कप्तानी पर सुनील गा…
  • SPORTS

Sunil Gavaskar | ‘रोहित शर्मा थक गए, हार्दिक पंड्या नई सोच लेकर आएंगे…’, MI की कप्तानी पर सुनील गा…

News Chakra December 18, 2023
Sunil-Gavaskar-रोहित-शर्मा-थक-गए-हार्दिक-पंड्या-नई.webp

Sunil Gavaskar on Rohit Sharma and MI Captain hardik Pandya

PIC Credit: Social Media

Loading

नई दिल्ली: अपने जमाने के दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के नवनियुक्त कप्तान हार्दिक पंड्या (hardik Pandya) इस टीम में नई सोच लेकर आएंगे, क्योंकि रोहित (Rohit Sharma) थके हुए नजर आ रहे थे और पिछले कुछ वर्षों से उन्होंने बल्लेबाजी में पर्याप्त योगदान नहीं दिया।

भारत की टी20 टीम के कप्तान हार्दिक को मुंबई इंडियंस ने दुबई में मंगलवार को होने वाली आईपीएल नीलामी से पहले अपनी टीम से जोड़ा। मुंबई ने बाद में उन्हें अपना नया कप्तान नियुक्त किया। रोहित और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं। इन दोनों की अगुवाई में उनकी टीम ने पांच-पांच खिताब जीते हैं। मुंबई इंडियंस हालांकि 2021 के बाद खिताब नहीं जीत पाया और 2022 में वह अंतिम स्थान पर रहा था।

गावस्कर ने कहा कि ऐसा रोहित के थके हुए होने के कारण हो सकता है क्योंकि वह लगातार सिर्फ आईपीएल टीम ही नहीं बल्कि भारत के कप्तान की भूमिका भी निभा रहे थे। गावस्कर ने स्टार स्पोर्टस से कहा,‘‘ हमें इसे (हार्दिक को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाना) सही या गलत के रूप में नहीं देखना है। उन्होंने यह फैसला टीम के फायदे के लिए लिया है। हम कह सकते हैं कि रोहित का यहां तक कि बल्लेबाजी में भी योगदान थोड़ा कम हो गया है।”

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा,‘‘इससे पहले रोहित बल्लेबाजी में काफी योगदान देते थे लेकिन पिछले कुछ वर्षों में वे नौवें या दसवें नंबर पर रहे हैं। पिछली बार उन्होंने प्लेऑफ में जगह बनाई, लेकिन मुंबई इंडियंस में जो जोश पहले दिखाई देता था वैसा नहीं दिखाई दिया।” गावस्कर ने कहा,‘‘ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि वह (रोहित) लगातार क्रिकेट खेलता रहा है जिससे वह थक गए होंगे। वह लगातार भारतीय टीम और फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे थे।”

हार्दिक की अगुवाई में गुजरात टाइटंस ने 2022 में अपने पदार्पण सत्र में ही खिताब जीता था जबकि इस साल उसकी टीम उप विजेता रही थी। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने गावस्कर का मानना है की हार्दिक ने गुजरात की टीम के साथ खुद को साबित किया है और मुंबई इंडियंस में उनकी वापसी से टीम में नई सोच जुड़ेगी।

उन्होंने कहा,‘‘ मुंबई ने यह फैसला कर लिया है। वह कप्तानी के मामले में युवा खिलाड़ी है जो गुजरात टाइटंस को दो बार फाइनल में पहुंचाकर और एक बार खिताब दिलाकर खुद को साबित कर चुका है।” गावस्कर ने कहा,‘‘उन्होंने इसी सोच के साथ उसे कप्तान बनाया है, क्योंकि कई बार आपको नई सोच की जरूरत पड़ती है और वह टीम में नई सोच जोड़ सकता है। मुझे लगता है जो फैसला किया गया उससे मुंबई इंडियंस को नुकसान नहीं फायदा ही होगा।” (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Naveen Ul Haq Ban | नवीन उल हक को लगा तगड़ा झटका, ‘इस’ वजह से 20 महीनों के लिए हुए बैन
Next: IPL 2024 Schedule | ‘इस’ दिन से खेले जाएंगे IPL 2024 के मुकाबले, BCCI ने किया तारीखों का ऐलान?

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
January 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
« Dec    

You may have missed

image_editor_output_image2113645018-17691592039664578522931771980581.jpg
  • Kotputli

बहरोड दहमी पुलिया पर हादसा : एलपीजी से भरा टैंकर ट्रेलर से टकराया, केबिन में फंसा ड्राइवर

Vikas Verma January 23, 2026 0
image_editor_output_image1430679014-17691488792246729360843571200153.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले का प्रागपुरा थाना सीआई भजनाराम की पहल से कायाकल्प

Rajesh Kumar Hadia January 23, 2026 0
image_editor_output_image787492759-17691481318811732661836566921497.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के विद्यालय में विकास के लिए भामाशाहों व स्टाफ की अनूठी पहल से 1.80 लाख जुटे

Rajesh Kumar Hadia January 23, 2026 0
image_editor_output_image-650660962-17690794119196504376361722933256.jpg
  • Top news

पावटा उपजिला अस्पताल में निःशुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर, 137 मरीजों की जांच — 14 ऑपरेशन हेतु चयनित

Rajesh Kumar Hadia January 22, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.