Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Suresh Raina Tips | सुरेश रैना बोले- अफगानिस्तान सीरीज जीतने के लिए रोहित-कोहली-गिल को करना होगा ये …
  • SPORTS

Suresh Raina Tips | सुरेश रैना बोले- अफगानिस्तान सीरीज जीतने के लिए रोहित-कोहली-गिल को करना होगा ये …

News Chakra January 11, 2024
Suresh-Raina-Tips-सुरेश-रैना-बोले-अफगानिस्तान-सीरीज-जीतने.gif

Suresh raina

सुरेश रैना

Loading

बेंगलुरु : पूर्व भारतीय ऑल राउंडर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने विश्व कप को देखते हुए अनुभवी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 (India vs Afghanistan) अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल करने को गुरुवार को समझदारी भरा फैसला करार दिया। रोहित और कोहली की 14 महीने बाद भारत की टी20 टीम में वापसी के बाद रैना ने कहा कि हमारे पास रोहित, कोहली और गिल हैं जो स्पिन को बहुत अच्छी तरह खेलते हैं। हमें शुरू से आक्रामकता दिखानी होगी, जिससे अफगानिस्तान के गेंदबाज दबाव में रहें। 

रैना ने कहा कि उनकी मौजूदगी से टीम को मजबूती मिलेगी। रैना ने ‘जियो सिनेमा और स्पोर्ट्स18′ में विशेषज्ञ की हैसियत से बोलते हुए कहा कि, ‘‘अगर आप विश्व कप के अमेरिका और वेस्टइंडीज में स्टेडियम को देखो तो विकेट थोड़ा पेचीदा होगा। भारत को वहां पर रोहित और कोहली के अनुभव की जरूरत होगी। कोहली टी20 क्रिकेट में 12,000 रन बनाने के करीब हैं। इसलिये इनकी मौजूदगी से भारत की बल्लेबाजी मजबूत होगी और भारत की टी20 विश्व कप में जीतने की संभावना भी निश्चित रूप से बेहतर होगी। ”  

पूर्व भारतीय ऑल राउंडर सुरेश रैना ने कहा, ‘‘वनडे विश्व कप में उनकी फॉर्म बहुत अच्छी थी और बतौर कप्तान रोहित की मौजूदगी से ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों का जज्बा मजबूत होता है।”

यह भी पढ़ें

रैना की राय में कोहली को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करानी चाहिए और पारी का आगाज करने की जिम्मेदारी रोहित और यशस्वी जायसवाल की होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कोहली को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। उसके अनुभव से मजबूती मिलेगी विशेषकर अमेरिका और वेस्टंडीज की चुनौतीपूर्ण पिचों पर। टीम में युवा और निर्भीक क्रिकेटर जैसे जायसवाल, रिंकू सिंह या शुभमन गिल मौजूद हैं लेकिन रोहित और कोहली बल्लेबाजी इकाई को मजबूती देंगे। ”

उनका यह भी मानना है कि विश्व कप जैसे दबाव भरे टूर्नामेंट में जब टीम लक्ष्य का पीछा करेगी तो भी उनकी मौजूदगी अहम साबित होगी। भारत की 2007 और 2011 विश्व कप जीत में टीम का हिस्सा रहे रैना ने रिंकू की प्रगति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘रिंकू को जो भी मौके मिले हैं, उसने उसमें काफी अच्छा किया है, उसने बतौर फिनिशर भी काफी सूझबूझ का परिचय दिया है। वह निर्भीक क्रिकेटर है। ”  

Suresh Raina
सुरेश रैना

उन्होंने कहा, ‘‘उसका रहना महत्वपूर्ण है और अगर ऋषभ पंत विश्व कप के लिये समय रहते फिट हो जाते हैं तो टीम के पास एक और मैच विजेता होगा। ”  

रैना ने विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए संजू सैमसन को अपनी पहली पसंद बताते हुए उन्हें ‘एक्स फैक्टर’ करार दिया। इस 37 साल के पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘‘संजू ने हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। उसमें निश्चित रूप से कप्तानी के गुण है क्योंकि जब भी वह मैदान में होता है तो वह हमेशा सोचता रहता है। हमारे पास विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका में केएल राहुल, जितेश शर्मा, इशान किशन और फिट होने के बाद पंत के रूप में काफी अच्छे विकल्प मौजूद हैं। ”  

रैना ने उम्मीद जतायी कि सैमसन अफगानिस्तान के खिलाफ और इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अच्छा प्रदर्शन दिखाये। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मध्यक्रम में संजू को देखना पसंद करूंगा क्योंकि उसके पास काफी शॉट हैं। उम्मीद करता हूं कि वह चयनकर्ताओं के टी20 विश्व कप के लिए टीम चुनने से पहले आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन करे। संजू के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा मौका है और वह विश्व कप में हमारा ‘एक्स फैक्टर’ हो सकता है। ”  

रैना का यह भी मानना है कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भारत के लिए चीजें आसान नहीं होगी और बल्लेबाजों को दौरा करने वाली टीम के गेंदबाजों को दबाव में लाना पड़ेगा। 

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय बल्लेबाजों को अफगानिस्तान के स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करनी होगी। उनके पास नूर अहमद और आबिद नबी के रूप में शानदार स्पिनर मौजूद हैं इसलिये हमारे लिये चीजें आसान नहीं होंगी। अफगानिस्तान पावरप्ले में अपने स्पिनरों का बखूबी इस्तेमाल करता है। हमारे पास रोहित, कोहली और गिल हैं जो स्पिन को बहुत अच्छी तरह खेलते हैं। हमें शुरू से आक्रामकता दिखानी होगी, जिससे अफगानिस्तान के गेंदबाज दबाव में आ जायेंगे। ”



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Sandeep Lamichhane Suspended | बलात्कार मामले में IPL के स्टार खिलाड़ी को 8 साल की सजा, सभी खेलों से …
Next: Malaysia Open 2024 | सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत हारकर दूसरे दौर में बाहर

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1350507672-17753838281291124354882891350205.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जन्मदिन बना सेवा का पर्व: हैप्पी गुर्जर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त संग्रहित

Rajesh Kumar Hadia April 5, 2026
image_editor_output_image-1592803202-17753218899776613655559876161588.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia April 4, 2026
image_editor_output_image1510487229-17752357634418223327065001225852.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
image_editor_output_image894630087-17752348189822613011966295744243.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.