स्व. मक्खन लाल की याद में परिजनों ने मोक्षधाम में लगवाई सीमेंटेड कुर्सियां

अपनों की स्मृतियों को समाज की सेवा से जोड़ देना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए ग्राम रघुनाथपुरा निवासी स्व. मक्खन लाल किराड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके परिवार ने जनहित में सराहनीय पहल की। परिवारजनों ने गांव के जोहड़ी स्थित मोक्षधाम में आमजन की सुविधा के लिए सीमेंटेड कुर्सियां भेंट कर स्थापित करवाईं।

स्व. मक्खन लाल की याद में परिजनों ने मोक्षधाम में लगवाई सीमेंटेड कुर्सियां
स्व. मक्खन लाल की याद में परिजनों ने मोक्षधाम में लगवाई सीमेंटेड कुर्सियां

एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तारा पूतली के मुख्य आतिथ्य तथा सरपंच प्रत्याशी धोलाराम जाट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. मक्खन लाल किराड़ के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

स्व. मक्खन लाल की याद में परिजनों ने मोक्षधाम में लगवाई सीमेंटेड कुर्सियां
स्व. मक्खन लाल की याद में परिजनों ने मोक्षधाम में लगवाई सीमेंटेड कुर्सियां

उनके पुत्र सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार, मनोज कुमार, रितेन्द्र कुमार एवं एनएसयूआई प्रदेश सचिव विनय किराड़ ने परिवार की ओर से यह जनसेवा कार्य करवाया। विशेष बात यह रही कि पुण्यतिथि को दिखावे के बजाय समाजोपयोगी कार्य के रूप में मनाया गया। विनय किराड़ सहित उनके भाइयों की इस पहल ने यह संदेश दिया कि माता-पिता के संस्कारों और स्मृतियों को जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से सदैव जीवित रखा जा सकता है।

स्व. मक्खन लाल की याद में परिजनों ने मोक्षधाम में लगवाई सीमेंटेड कुर्सियां
स्व. मक्खन लाल की याद में परिजनों ने मोक्षधाम में लगवाई सीमेंटेड कुर्सियां

मोक्षधाम में लगवाई गई सीमेंटेड कुर्सियों से वहां आने वाले ग्रामीणों एवं लोगों को बैठने की सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायी बताया।

स्व. मक्खन लाल की याद में परिजनों ने मोक्षधाम में लगवाई सीमेंटेड कुर्सियां
स्व. मक्खन लाल की याद में परिजनों ने मोक्षधाम में लगवाई सीमेंटेड कुर्सियां

इस दौरान उपसरपंच सुवालाल मीणा, रोहिताश्व यादव, राजेंद्र शेखावत, प्रताप जाट, फूलचंद सैन, नीरज शर्मा, महेंद्र कुमार, अशोक कुमार, शकील, अरुण धानका सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, वरिष्ठ नागरिक एवं युवा मौजूद रहे।

Author

Leave a Comment