
अलवर। शहर के निकट स्थित गांव तूलेडा में हेलीकॉप्टर उतरना कौतूहल का विषय बन गया। हैलीकॉप्टर से दुल्हन लेने रवाना हुए दूल्हे को देखने के लिए हेलीपैड के चारों तरफ भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी इच्छा पूरी करने के लिए 12 लाख 50 हजार रुपए खर्च कर दुल्हन लेने उडऩ खटोले से उड़ान भरी। इस नजारे को देखने के लिए लोगों की काफी संख्या में भीड़ हैलीपेड के चारों ओर जमा रही।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए हेलीपैड के चारों तरफ पुलिसकर्मी एंबुलेंस और अग्निशमन वाहन भी मौजूद रहे । दूल्हे के भाई तालिब खान ने बताया कि उसका भाई जेईआरसी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम करता है, उसकी इच्छा थी कि वह शादी जब ही करेगा जब वह हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेकर आ सके।
परिवारजनों ने उनकी बात को मानते हुए हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लाने का निर्णय किया। आज वह दिन आ ही गया जब वह हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन लेने के लिए उड़ान भरी।
- Bansur News: चारे से भरे ट्रैक्टर से टेम्पो की भिड़ंत, चालक केबिन में फंसा
- स्व. मक्खन लाल की याद में परिजनों ने मोक्षधाम में लगवाई सीमेंटेड कुर्सियां
- Kotputli news: हाईवे पर होटल हाईवे प्रिंस में बदमाशों का तांडव, स्टॉफ से मारपीट कर जमकर की तोड़फोड़
- BANSUR NEWS : धीरपुर में सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- बाबा कुंदन दास रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
