पहाड़ से फिसल कर खान में गिरी किशोरी की मौत, ग्रामीण बैठे धरने पर

News Chakra @ Kotputli. पहाड़ से फिसल कर एक किशोरी आज सुबह मकान के समीप ही एक खान में गिर गई। पहाड़ से गहराई में गिरने की वजह से किशोरी गंभीर घायल हो गई, जिसे तुरंत मोटरसाइकिल की सहायता से ग्रामीण BDM जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला कोटपूतली के बेरी बांध क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि किशोरी सुबह बकरी चराने पहाड़ पर गई थी, इसी दौरान हादसा हुआ।

Meenu Prajapati : फैंस को दिखाया कुतुब मीनार, फैंस बोले ‘बच्चों को भी ले आती भाभीजी’

आक्रोशित ग्रामीण व परिजन बैठे धरने पर

घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीण बीडीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हैं और फिलहाल पुलिस को शव लेने से मना कर दिया है। मौके पर पूर्व विधायक रामस्वरूप कसाना व भाजपा नेता मुकेश गोयल, समाजसेवी राधेश्याम शुक्लावास सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद हैं और खान मालिक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Health Tips: सर्दी में एलर्जी से जब शरीर हो जाए लाल #News_Chakra

ग्रामीणों का आरोप है कि खान मालिक के द्वारा बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के अवैध खनन किया जा रहा है। जब तक अवैध खान को बंद व खान मालिक को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक मृतका का दाह संस्कार नहीं किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक बीडीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस जाब्ता मौजूद था।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।