कोटपूतली में ट्रेलर चोरी: ट्रेलर मालिक ने किया पीछा, लेकिन हथियारबंद चोर ट्रेलर ले उड़े

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। 26 मार्च। राजस्थान के कोटपूतली के खेड़ा निहालपुरा क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने एक ट्रेलर को घर के बाहर से चुरा लिया। जब ट्रेलर के मालिक को इस घटना की सूचना मिली, तो उन्होंने तुरंत चोरों का पीछा किया।

कोटपूतली में ट्रेलर चोरी
चोरी किया गया ट्रेलर

कोटपूतली के कांसली ग्राम के रहने वाले सतीश यादव ने बताया कि उनका ट्रेलर खेड़ा निहालपुरा में एक मकान के बाहर खड़ा था। जिसे चोर रात को ले जा रहे थे। इसकी सूचना उनको मिली तो वह खेड़ा निहालपुरा की ओर दौड़े, तो रास्ते में ट्रेलर जाता हुआ दिखा। जब उन्होंने चोरों को ट्रेलर लेकर भागते देखा, तो उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए उनका पीछा किया। सतीश ने बताया कि, चोर बंदूक की नोंक पर ट्रेलर को अपने कब्जे में रखते हुए फरार हो गए। 

पीड़ित ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम के जरिए पुलिस तक पहुंचाई। पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भय का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।