Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • कर्नल बैंसला की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
  • Kotputli
  • Rajasthan News

कर्नल बैंसला की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

News Chakra April 1, 2025
wp-image6660143352823116783.jpg

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। गुर्जर आरक्षण आंदोलन के प्रखर नेता स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को भाजपा कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और युवाओं ने वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लाल कसाना के नेतृत्व में कर्नल बैंसला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कर्नल बैंसला की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

शंकर लाल कसाना ने अपने संबोधन में कहा कि कर्नल बैंसला ने गुर्जर समाज को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाने का कार्य किया। उनके संघर्षों के कारण ही आज समाज का युवा शिक्षा, अर्थव्यवस्था और राजनीति के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से कर्नल बैंसला के आदर्शों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, पढ़ी-लिखी माँ और कर्जमुक्त समाज का संकल्प लेकर ही हम समाज को सशक्त बना सकते हैं।

कर्नल बैंसला की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

इस श्रद्धांजलि सभा में प्रधानाचार्य पूरणचंद कसाना, रोशन हवलदार, चंदाराम डोई, महावीर पुजारी, दाताराम जेलदार, सतीश चौधरी, देवा मोलाहेड़ा, हनुमान मुक्कड़, उमाशंकर शर्मा, हवासिंह जांगल, सुरेश अधाना, रिंकू मुक्कड़, मिथलेश रावत, विजय कुमार, नागेंद्र, टीटू यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने कर्नल बैंसला के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और समाज की उन्नति के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिज्ञा की।

महत्वपूर्ण सूचना: न्यूज़ चक्र अपने डिजिटल मंच/ वेब हेतु जिला कोटपूतली बहरोड़ सहित संपूर्ण राजस्थान में अपने रिपोर्टर्स नियुक्त कर रहा है। लेखन व रिपोर्टिंग से जुड़े महिला व पुरुष अपना बायोडाटा/ रिज्यूम 9887243320 पर सेंड करें। कृपया कॉल ना करें। योग्य व उपयुक्त उम्मीदवार को कॉल करके बुलाया जाएगा।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली: जय जगन्नाथ हॉस्पिटल में रक्तदान कर जीवन बचाया
Next: मुंडावर क्षेत्र के आमोठ गांव में मसानी माता के भंडारे का किया आयोजन

Related Stories

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1590315641-1777002926901409571004643597630.jpg
  • Top news

पावटा के रूपपुरा में भक्ति का संगम: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की गरिमामयी मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-721107422-17769689977952684639818213791491.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम अजीतपुरा में बालाजी मेले की धूम, कुश्ती दंगल में धर्मवीर पहलवान की दमदार जीत

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-578736854-17769683071868971202176585334049.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में घायल नीलगायों को मिला जीवनदान

Rajesh Kumar Hadia April 23, 2026
image_editor_output_image-1123761558-17769677194436253940305150225275.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र के प्रागपुरा में भक्ति और उत्साह के संग रामेश्वरम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा

Rajesh Kumar Hadia April 23, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.