Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Under 19 Asia Cup 2023 | अंडर 19 एशिया कप 2023 में भारत की जीत के साथ शुरुआत, अफगानिस्तान को 7 विकेट…
  • SPORTS

Under 19 Asia Cup 2023 | अंडर 19 एशिया कप 2023 में भारत की जीत के साथ शुरुआत, अफगानिस्तान को 7 विकेट…

News Chakra December 8, 2023
Under-19-Asia-Cup-2023-अंडर-19-एशिया-कप.webp

India vs Afghanistan IND vs AFG Under 19 Asia Cup 2023

टीम इंडिया (PIC Credit: BCCI X)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: अंडर 19 एशिया कप 2023 (Under 19 Asia Cup 2023) शुरू हो चुका है। इस टूर्नामेंट में भारत की पहली भिड़ंत अफगानिस्तान (IND vs AFG) के साथ थी। जहां टीम इंडिया (Team India) ने अफगान टीम को 7 विकेट से मात देकर अंडर 19 एशिया कप में अच्छी शुरुआत की है। टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 173 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया। जिसके जवाब में भारत (India) ने 37.3 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। 

भारत के लिए अर्शीन कुलकर्णी ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 4 चौकों की मदद से 70 रन बनाए। इतना ही नहीं उन्होंने गेंदबाजी से भी शानदार परफॉर्म किया। कुलकर्णी ने 3 अफगान खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया, इस दौरान उन्होंने 8 ओवरों में 29 रन दिए। जबकि राज लिम्बानी के नाम भी 3 विकेट हुए, जिन्होंने 10 ओवरों में 46 रन दिए। 

#TeamIndia off to a winning start in the #ACCMensU19AsiaCup 🙌🙌

They beat Afghanistan by 7 wickets at the ICC Academy Ground in Dubai 👌👌

Scorecard: pic.twitter.com/lXrAPruQlM

— BCCI (@BCCI) December 8, 2023

मुकाबले की बात करें तो भारतीय कप्तान उदय सहारन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस दौरान अफगानिस्तान की टीम 50 ओवरों में 173 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए ओपनर जमशेद जादरान ने 43 रन बनाए। नुमन शाह ने 25 रनों की पारी खेली। कप्तान नसीर खान ने 5 रन बनाए। जबकि भारत के लिए अर्शीन और राज ने 3-3 विकेट झटके और अभिषेक और मुशीर को भी एक-एक विकेट मिला।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 37.3 ओवरों में टारगेट हासिल कर लिया। भारत के लिए ओपनर अर्शीन ने 105 गेंदों का सामना करते हुए 70 रन बनाए। जबकि आदर्श सिंह ने 12 गेंदों में 14 रन बनाए। इसके बाद रुद्र पटेल 5 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान उदय भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए, वे 49 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद मुशीर खान ने 53 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए। 

यह भी पढ़ें

बता दें कि अंडर-19 एशिया कप 2023 में भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से होना है। यह मैच दुबई में 10 दिसंबर को खेला जाएगा। उसके बाद इंडिया की भिड़ंत नेपाल से होनी है, जो दुबई में ही 12 दिसंबर को खेला जाएगा। 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Mhambrey on Shami | ‘कोई कोच नहीं बना सकता मोहम्मद शमी जैसा…’, पारस म्हाम्ब्रे ने की गेंदबाज की जमकर…
Next: IPL 2024 | पंजाब किंग से फिर जुड़े संजय बांगर, टीम ने सौंपी अहम ज़िम्मेदारी

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1958397505-17735105841663770547451268638290.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में ‘एक जिला–एक प्रजाति’ योजना के तहत गुगल संरक्षण पर कार्यशाला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image-1250796029-17735080932597837450863254348776.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले क्षेत्र के ग्राम बिठलौदा में 18 मार्च को भोमियां बाबा का विशाल मेला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image1581087913-17735059091018188401472132524879.jpg
  • Top news

पावटा में ‘मोबाइल किंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ का शुभारंभ, रामस्वरूप कसाणा व तारा पूतली ने किया उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image973855018-17735052969399096450375838984092.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.