Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Under 19 World Cup, IND vs BAN | अंडर 19 विश्व कप में भारत ने जीत से किया आगाज, बांग्लादेश को 84 रन …
  • SPORTS

Under 19 World Cup, IND vs BAN | अंडर 19 विश्व कप में भारत ने जीत से किया आगाज, बांग्लादेश को 84 रन …

News Chakra January 20, 2024
Under-19-World-Cup-IND-vs-BAN-अंडर-19.webp

India defeated Bangladesh by 84 runs in Under 19 World Cup.

Loading

ब्लोमफोंटेन: बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह (Adarsh Singh) और कप्तान उदय सहारण (Uday Saharan) के अर्धशतकों और बाएं हाथ के स्पिनर सौमी पांडे के चार विकेट की मदद से भारत ने शनिवार को यहां बांग्लादेश को 84 रन से करारी शिकस्त देकर अंडर-19 विश्व कप (Under 19 World Cup) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। 

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद आदर्श (96 गेंद पर 76 रन) और उदय (94 गेंद पर 64 रन) के बीच तीसरे विकेट के लिए 23.5 ओवर में 116 रन की साझेदारी की मदद से सात विकेट पर 251 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 45.5 ओवर में 167 रन पर आउट हो गई। भारतीय स्पिनरों ने किसी भी समय बांग्लादेश के बल्लेबाजों को हावी नहीं होने दिया और उन पर लगाम कसे रखी। 

The #BoysInBlue start the #U19WorldCup Campaign with a win 🙌

Saumy Pandey finishes with a four-wicket haul as India U19 register a 84-run victory over Bangladesh U19 👏👏

Scorecard ▶️ https://t.co/DFqdZaZ28U#BoysInBlue | #U19WorldCup | #BANvIND pic.twitter.com/pzifFawsL7

— BCCI (@BCCI) January 20, 2024

पांडे ने 9.5 ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लिए। बाएं हाथ के एक अन्य स्पिनर मुशीर खान (35 रन देकर दो विकेट) ने उनका अच्छा साथ दिया। इनके अलावा राज लिंबानी, प्रियांशु मोलिया और अर्शिन कुलकर्णी में एक-एक विकेट हासिल किया। बांग्लादेश की तरफ से मोहम्मद शिहाब जेम्स (54) और आरिफुल इस्लाम (41) ही उल्लेखनीय योगदान दे पाए। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 77 रन जोड़कर बांग्लादेश की उम्मीद जगाई लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाज हावी हो गए। बांग्लादेश ने अपने अंतिम छह विकेट 40 रन के अंदर गंवाए। 

इससे पहले बांग्लादेश के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया लेकिन इसके बावजूद वह अच्छा स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। भारत का स्कोर इस मैदान पर अंडर 19 वनडे में तीसरा बड़ा स्कोर है। बांग्लादेश की तरफ से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मारुफ मृधा ने 43 रन देकर 5 विकेट लिए। उन्होंने भारत को शुरुआती ओवर और स्लॉग ओवरों में नुकसान पहुंचाया लेकिन अपने कप्तान की गलत गणना के कारण वह 10 ओवर का कोटा पूरा नहीं कर पाए।

यह भी पढ़ें

भारतीय टीम के फिनिशर सचिन धास ने डेथ ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की और 20 गेंद पर 26 रन बनाए जिससे टीम 250 रन की संख्या पार करने में सफल रही। तेज गेंदबाज रोहनात डौला बोर्सन पर लगाया गया उनका छक्का दर्शनीय था।  भारतीय पारी की नींव हालांकि आदर्श और कप्तान उदय ने रखी। यह दोनों बल्लेबाज हालांकि बांग्लादेश के स्पिनरों ऑफ स्पिनर शेख पावेज़ जिबोन (10 ओवर में 39 रन) और बाएं हाथ के स्पिनर महफुज़ुर रहमान रब्बी (10 ओवर में 41 रन देकर एक विकेट) के सामने सहज नहीं दिखे।

बांग्लादेश के दोनों स्पिनरों ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया। आदर्श ने जहां 6 चौके लगाए वहीं उदय चार चौके ही लगा पाए। असल में भारतीय बल्लेबाजों ने 50 ओवर में केवल 14 चौके और दो छक्के लगाए। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने 156 ऐसी गेंद की जिन पर रन नहीं बने। यह भारतीय पारी के 26 ओवर होते हैं। भारत ग्रुप ए ने अपना अगला मैच 25 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा। 

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG Test Series | डोनाल्ड ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को बताया खास तरीका, कैसे काबू में रहें…
Next: Virat Kohli | इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में विराट कोहली के नाम होंगे कई रिकॉर्ड, सचिन-गावस्कर के क्लब …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1808297100-17711730772276340807588091565417.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र महाशिवरात्रि पर हुआ शिवमय: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Rajesh Kumar Hadia February 15, 2026 0
image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1505028424-17710860146787179504239775337433.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.