Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • अध्यापिका ने मांगी सीएल, तो संस्था प्रधान ने बरसाए थप्पड़ व रजिस्टर
  • Top news

अध्यापिका ने मांगी सीएल, तो संस्था प्रधान ने बरसाए थप्पड़ व रजिस्टर

News Chakra March 16, 2024

पीड़ित अध्यापिका की बिगड़ी तबीयत, विद्यालय स्टाफ ने कराया अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। वो शिक्षक अपने विद्यार्थियों को क्या शिक्षा देंगे, जो खुद ही विद्यालय में एक दूसरे के सर के बाल नोंच- नोंच कर लड़ते हों। जी हां, जिला कोटपूतली बहरोड के एक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां महिला संस्था प्रधान ने पहले अपनी ही महिला सहकर्मी पर रजिस्टर उठाकर मारा और फिर दोनों अध्यापिकाएं एक दूसरे से गुथ्मगुथ्था होकर लड़ती रही और पूरा स्टाफ व बच्चे देखते रहे। मामला कोटपूतली के खेड़की वीरभान की बोहरा श्री रामजी लाल यादव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का है।

अध्यापिका ने मांगी सीएल, तो संस्था प्रधान ने बरसाए थप्पड़ व रजिस्टर

घटना के बाद पीड़ित अध्यापिका की तबीयत खराब हो गई जिस पर विद्यालय स्टाफ ने उसे कोटपूतली के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां अध्यापिका का अस्पताल में इलाज जारी है। वही मौके पर जांच के लिए पहुंची कोटपूतली थाना पुलिस को स्टाफ ने बताया कि संस्था प्रधान आए दिन ज्यादती करती हैं और संस्था प्रधान की मनमानी के चलते विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी परेशान हैं। विद्यालय स्टाफ ने संस्था प्रधान पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर स्टाफ को अपमानित करने का आरोप भी लगाया है।

अध्यापिका ने मांगी सीएल, तो संस्था प्रधान ने बरसाए थप्पड़ व रजिस्टर

इधर पीड़ित अध्यापिका सन्नी तंवर ने बताया कि प्रधानाचार्या अनीता मीणा ने उन्हें रजिस्टर व थप्पड़ों से मारा। जिससे उनके चेहरे व हाथ पर खरोंच आई है। वह तबीयत खराब होने पर बीडीएम अस्पताल में इलाज ले रही है। पीड़ित अध्यापिका ने बताया कि वह विद्यालय में वरिष्ठ अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। आज तबीयत खराब होने की वजह से वह मैडम से सीएल मांगने गई थी। जिस पर प्रधानाचार्या अनीता मीणा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। प्रधानाचार्या ने आव देखा ना ताव, रजिस्टर उठाकर वरिष्ठ अध्यापिका सन्नी तंवर पर दे मारा।

इसके बाद अध्यापिका की आवाज सुनकर विद्यालय स्टाफ पहुंचा तो एक अध्यापिका ने इस वाकया का वीडियो बनाने की कोशिश की तो प्रधानाचार्या ने अध्यापिका का मोबाइल फोन छीन कर उसे जमीन पर गिराकर तोड़ दिया।

अध्यापिका ने मांगी सीएल, तो संस्था प्रधान ने बरसाए थप्पड़ व रजिस्टर

घटना के बाद विद्यालय स्टाफ संगीता, रेखा, सुनील, कविता, अनीता, निशा, राकेश व लल्लू राम ने विभागीय अधिकारियों को घटना से अवगत कराया व संबंधित पुलिस थाने को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने आकर मामले की जांच भी की। घटना पर विद्यालय स्टाफ व पीड़ित अध्यापिका की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई है।

इधर विद्यालय में इस शर्मसार घटना की खबर जैसे ही गांव वालों तक पहुंची। गांव में रोष का माहौल है व शिक्षा विभाग से संबंधित प्रधानाचार्या पर कार्यवाही की मांग की गई है।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Rishabh Pant | समय से पहले हुई पंत की रिकवरी, आप भी जान लें जिम्नास्टिक से मिला ‘ये’ फायदा
Next: Champions Trophy 2025 | पाकिस्तान में नहीं बल्कि कहीं और किया जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन? जानें …

Related Stories

image_editor_output_image-788705866-1776676685642805684165933168187.jpg
  • Top news

राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का जोरदार स्वागत

Rajesh Kumar Hadia April 20, 2026
image_editor_output_image-178863919-17766197861235092422515538269345.jpg
  • Top news

पावटा का भांकरी बना वीवीआईपी केंद्र: विधायक कुलदीप धनकड़ के पुत्र के विवाह में जुटे प्रदेश के कई दिग्गज नेता

Rajesh Kumar Hadia April 19, 2026
image_editor_output_image-752239588-17766180125334144196384591134954.jpg
  • Top news

पावटा में अक्षय तृतीया पर राधा-कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना, संजी फूल बंगला झांकी

Rajesh Kumar Hadia April 19, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-788705866-1776676685642805684165933168187.jpg
  • Top news

राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का जोरदार स्वागत

Rajesh Kumar Hadia April 20, 2026
image_editor_output_image-178863919-17766197861235092422515538269345.jpg
  • Top news

पावटा का भांकरी बना वीवीआईपी केंद्र: विधायक कुलदीप धनकड़ के पुत्र के विवाह में जुटे प्रदेश के कई दिग्गज नेता

Rajesh Kumar Hadia April 19, 2026
image_editor_output_image-752239588-17766180125334144196384591134954.jpg
  • Top news

पावटा में अक्षय तृतीया पर राधा-कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना, संजी फूल बंगला झांकी

Rajesh Kumar Hadia April 19, 2026
image_editor_output_image1210470792-17766163036439061705294005940019.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के राधेश्याम कसाना बने ‘डॉक्टर’

Rajesh Kumar Hadia April 19, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.