Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • पर्यावरण संरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे भामाशाह व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आरपी यादव
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

पर्यावरण संरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे भामाशाह व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आरपी यादव

News Chakra May 30, 2022
IMG-20220530-WA0078

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। नि:शुल्क बेटी वाहिनी के संयोजक, भामाशाह व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आरपी यादव चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, जो अपने चिकित्सा कार्य को करते हुए अपने आसपास जीव जंतु, पेड़ पौधे तथा सामाजिक सरोकार से संबंधित कार्य निरंतर करते रहते हैं।

डॉ. आरपी यादव ने कोटपूतली तहसील में सबसे पहले बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने अपने पीएफ फंड से पैसे उठाकर बेटियों के लिए नि:शुल्क बस सुविधा की शुरुआत की थी, जो आज आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को बस में बिठाकर कोटपूतली महाविद्यालय तक ले जाती है तथा उसके बाद उनको वापस उनके घर तक छोड़ते हैं। उनकी निशुल्क बेटी वाहिनी की पहल पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी इनको प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया था।

पर्यावरण संरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे भामाशाह व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आरपी यादव

डॉ. आरपी यादव को सामाजिक कार्यों के लिए समय- समय पर मान सम्मान से नवाजा गया है। इसी के साथ डॉ. आरपी यादव सन 2015 से सोमवती अमावस्या के दिन से बरगद और पीपल लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण सुरक्षा कार्य में जुटे हुए हैं। इतना ही नहीं वे समय- समय पर बरगद व पीपल के पौधों की देखभाल भी खुद स्वयं ही करते हैं। पानी के लिए टैंकरों की व्यवस्था, ट्रीगार्ड आदि सारी व्यवस्था खुद आरपी यादव अपने निजी खर्चे से कर रहे हैं।

पर्यावरण संरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे भामाशाह व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आरपी यादव

अभी तक डॉ. यादव लगभग 215 बरगद और पीपल के पेड़ लगा चुके हैं। पेड़ भी खुद घर पर मिट्टी के मटकों में तैयार करते हैं। उनका कहना हैं कि मनुष्य अपने लिए तो जीता है पर जीना उसी का होता है जो दूसरों के काम आवे, जिसको आने वाली पीढ़ियां याद रखें। इस तरह के कार्य हर इंसान को करते रहना चाहिए। इसके अलावा डॉ. आरपी यादव अपने गांव में बच्चों व मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श भी देते हैं।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: भास्कर शर्मा ने किया स्काउट कैम्प का निरीक्षण, 23 जून तक चलेगा शिविर
Next: कैंसर व अस्थमा, एक बार हो जाए तो ना जीने देता है ना मरने… फिर ना जाने क्यों यह लत जाती नहीं !

Related Stories

img-20260427-wa00111642252686395326818.jpg
  • Kotputli

ग्राहक सेवा से दिलों में जगह बनाने वाले रजनीश कुमार का तबादला, निखिल आनंद ने संभाली नई जिम्मेदारी

Vikas Verma April 28, 2026
IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-340317569-17782964273628795569281705944740.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.