कोटपूतली थाने का घेराव, जानिए क्यों पहुंचे सैकड़ों लोग थाने

कोटपूतली में युवक की संदिग्ध मौत मामले ने पकडा तूल, परिजनों सहित थाने पर सैकड़ों लोगों का हुजूम

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर के बडाबास मोहल्ले से शुक्रवार शाम अपने दोस्तों के साथ जाने की बात कहकर घर से निकले युवक की संदिग्ध मृत्यु का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। शनिवार को परिजनों ने कोटपूतली थाने में युवक की हत्या की आशंका जताते हुए दोस्तों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया था, साथ ही पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद ही परिजनों ने बीडीएम अस्पताल की मोर्चरी से मृतक 20 वर्षीय विकास का शव उठाया था। लेकिन अब परिजन व सैकड़ों वार्ड वासियों ने थाने पर पहुंचकर घेराव कर दिया है। मौके पर पूर्व विधायक व पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना व भाजपा नेता मुकेश गोयल भी मौजूद है। जानिए क्या है पूरा मामला…

कोटपूतली थाने का घेराव, जानिए क्यों पहुंचे सैकड़ों लोग थाने
थाने में धरने पर बैठी मृतक विकास की बहनें व परिजन

परिजनों के बताए अनुसार मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने शनिवार देर शाम तीन आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन थोड़ी देर बाद ही एक आरोपी को छोड़ दिया गया। जबकि परिजनों का आरोप है कि छोड़ा गया आरोपी ही मुख्य आरोपी है। परिजनों का आरोप है कि पूछताछ के लिए लाया गया आरोपी राजनीतिक रसूख रखता है।

जिससे आक्रोशित परिजन व वार्ड वासियों ने थाने पहुंचकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की व आरोपियों को पकड़ने की मांग की। मौके पर पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना व भाजपा नेता मुकेश गोयल व जनता दल के रामनिवास मौजूद भी मौजूद हैं।

कोटपूतली थाने का घेराव, जानिए क्यों पहुंचे सैकड़ों लोग थाने
घटना की जानकारी लेते भाजपा नेता मुकेश गोयल व वार्डवासी

आपको बता दें कि मृतक विकास परिवार में पांच बहनों का इकलौता भाई था। परिवार जनों ने आरोप लगाया है कि विकास के शरीर पर जगह- जगह चोट के निशान थे, साथ ही छाती व बाजू पर रस्सीनुमा चीज से बांधे जाने के निशान थे। ऐसे ही निशान पैरों पर पंजों से ऊपर देखे गए थे।

हालांकि कोटपूतली थाना पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है, साथ ही गहनता से छानबीन कर रही है। थाना अधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि पूछताछ की जा रही है, साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जाएगी।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।